एकतरफा प्यार में पागल युवक ने युवती का गला काटा, पिता ने कहा- पुलिस को पहले ही शिकायत की थी

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के चांदलोडीया क्षेत्र में एकतरफा प्यार में पागल एक युवक की वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवक जिस युवती से प्यार करता था, उसे उसी के घर से उठा लिया। उसके बाद उसके गले पर छुरा मार दिया। युवती बेहोश हो गई, उसके खून से युवक का शरीर भीग गया। उसके कपड़े भी खून में सन गए। देखते ही देखते वहां भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पुलिस भी आ गई। इसी बीच वह युवक एक टावर पर चढ़ने लगा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे पकड़ा। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जो किसी के द्वारा सोशल मीडिया पर भी पोस्ट ​किया जा चुका है।

युवक के सिर पर सवार था एकतरफा प्यार

युवक के सिर पर सवार था एकतरफा प्यार

संवाददाता के अनुसार, युवक का नाम मिहिर चौधरी है। वह काफी समय से एक लड़की के पीछे पड़ा था। बीते 4 जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक उसने युवति को "I Love You" के हजारों मैसेज किए। हालांकि, लड़की ने उसे इग्नोर किया। फिर, मिहिर अलग-अलग नंबरों से उसको कॉल करने लगा। लड़की ने 7 जुलाई को अपने पिता के साथ पुलिस थाने जाकर शिकायत की। हालांकि, पुलिस ने तब कोई एक्शन नहीं लिया।

अचानक घर में आ घुसा, लड़की को उठाकर टैंपों में बिठा लिया

अचानक घर में आ घुसा, लड़की को उठाकर टैंपों में बिठा लिया

बुधवार की शाम मिहिर अचानक उस लड़की के घर आ गया। अंदर घुसकर उसने लड़की को पकड़ा और उठाकर रिक्शा में अपने साथ ले गया। रास्ते में लड़की चीखी-चिल्लाई, तो मिहिर ने छुरा निकाल लिया। लड़की कुछ कर पाती, इससे पहले ही मिहिर ने छुरा गले पर मारा। यह दृश्य देख वहां काफी भीड़ जुट गई। उनमें से कुछ लोगों ने घायल युवती को अस्पताल भिजवाया।

छुरा मारने के बाद भागने की फिराक था

छुरा मारने के बाद भागने की फिराक था

वहीं, मिहिर बचकर भागने लगा। लोगों ने उसे घेर लिया तो वह एक टावर पर चढ़ने लगा। तब तक वहां एक सिपाही भी आ पहुंचा। उसके बाद मिहिर को पकड़ लिया गया। उसे थाने ले जाया गया। युवती पर जानलेवा हमला किए जाने का पुलिस के पास प्रत्यक्ष प्रमाण था, क्योंकि मिहिर के कपड़े खून में सने हुए दिख रहे थे। वहीं, वीडियो से भी घटना की पुष्टि हुई।

'पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, इसलिए वह बेटी को मार पाया'

'पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, इसलिए वह बेटी को मार पाया'

इस मामले में जख्मी ​लड़की के पिता ने कहा कि जिसका डर था, वही हुआ। हमने पहले ही पुलिस में उस लड़के के खिलाफ शिकायत की थी। मगर, पुलिस द्वारा मदद करने के बजाय सिमकार्ड और घर बदलने की सलाह दी गई। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से मिहिर के हौसले बढ़ गए और आज यह दिन देखना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+