Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: अहमदाबाद से जयपुर जाते हवाई जहाज में उड़े कबूतर, यात्रियों में मचा कोलाहल, देखिए

अहमदाबाद. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर जयपुर जाने वाले हवाई जहाज में असहज स्थिति बन गई। यहां गो एयर की फ्लाइट जी8-702 में यात्रियों के बैठने के बाद जैसे ही गेट बंद किए गए और विमान टेक ऑफ के लिए रनवे पर रेडी हुआ, तो उसमें लगेज सेल्फ से कबूतर निकलकर उड़ने लगे। हवाई जहाज में कबूतर को देख यात्रियों में हो-हल्ला मचने लगा। कई लोगों ने कबूतर पकड़ने की कोशिश की। कबूतर हवाई जहाज में इधर-उधर उड़ने लगे। जिसके कारण हवाई जहाज की उड़ान रोकनी पड़ी।

Recommended Video

    Ahmedabad to Jaipur आ रही Flight के अंदर घुस गया Pigeon, देखकर हैरान रहे गए यात्रि | वनइंडिया हिंदी
    विमान में दो कबूतर बैठे थे जो उड़ने लगे

    विमान में दो कबूतर बैठे थे जो उड़ने लगे

    संवाददाता के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम करीब 4:50 बजे की है, जब विमान के गेट गेट बंद कर दिए गए थे और उसी दौरान एक यात्री ने हैंड बैग रखने के लिए लगेज सेल्फ खोला था, जिसमें दो कबूतर बैठे थे जो निकलकर इधर-उधर उड़ने लगे। जिसके बाद ग्राउंड स्टाफ प्लेन में पहुंचा और गेट खोलकर कबूतर को बाहर निकाला गया। उसके बाद विमान जयपुर के लिए रवाना हुआ।

    कैसे अंदर रह गए, ये सवाल उठ रहे

    कैसे अंदर रह गए, ये सवाल उठ रहे

    इस घटना का वीडियो सामने आया है। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रकिक्रियाएं दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यात्रियों के बैठने के पहले सुरक्षा की जांच हुई थी। उसके बाद एक के बाद एक पैसेंजर फ्लाइट में बैठने के लिए सभी पैसेंजर बैठ गए और एयरोब्रिज को फ्लाइट के दरवाजे से हटा लिया गया तो भी कबूतर कैसे अंदर रह गए, ये सवाल उठ रहे हैं।

    10 दिन पहले बर्ड हिट से इंजन क्षतिग्रस्त हो गया था

    10 दिन पहले बर्ड हिट से इंजन क्षतिग्रस्त हो गया था

    एक यात्री ने बताया कि, फ्लाइट में लगेज रखने के बाक्स के ऊपर वे दो कबूतर बैठे थे, जो अचानक उड़ने लगे। बता दें कि, 10 दिन पहले ही बर्ड हिट से यहां एक फ्लाइट का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया था। ऐसे में यात्री इस मामले की शिकायत कर सकते हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+