वडोदरा रेलवे स्टेशन पर मां संग सोती बच्ची को उठाया और अहमदाबाद वाली ट्रेन में जा चढ़ी किडनैपर, CCTV से पकड़ी

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा शहर के रेलवे स्टेशन एक बच्ची का उसकी मां के पास से ही अपहरण कर लिया। एक अनजान महिला 2 साल की उस बच्ची को गोद में उठा ले गई। यह पूरी घटना रेलवे स्टेशन के कैमरों में कैद हो गई। मां ने शिकायत की तो रेलवे पुलिस उसे खोजने लगी। सीसीटीवी देखने पर यह सामने आया कि किडनैपर महिला उस बच्ची को लेकर अहमदाबाद की ट्रेन में चढ़ी। जिसके बाद अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से आरोपी महिला को दबोच लिया गया।

Watch video: child kidnapping in vadodara, woman arrested in ahmedabad

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मां चार बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन पर लेटी हुई होती है। तभी एक अन्य महिला उनमें से एक बच्ची को उठाकर फरार हो जाती है। संवाददाता के मुताबिक, माता की पहचान सरिताबेन मराठी के रूप में हुई। वह अपने 4 संतान रोहित, रीना, गणेश और राधिका के साथ उज्जैन अपने पति शंकर के पास जा रही थी।

Watch video: child kidnapping in vadodara, woman arrested in ahmedabad

साबरमती एक्सप्रेस रात को 11 बजे आने वाली होने के चलते वह स्टेशन पर बच्चों के साथ सो रही थी। अचानक 12 बजे आंख खुलने पर राधिका दिखाई नहीं देने पर वह चौंक उठी। बच्ची नहीं मिलने पर उसने रेलवे पुलिस से मदद की गुहार लगाई। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने बच्ची को उठाने वाली रुखसाना को अहमदाबाद से दबोचकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+