पहली बार केजरीवाल संग गुजरात आए पंजाब के CM भगवंत मान, आश्रम में चलाया चरखा, क्या बोले?

अहमदाबाद। इस साल होने जा रहे गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) भी अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। इसी कोशिश में आम आदमी पार्टी के दो राज्यों के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान गुजरात आए हैं।

arvind kejriwal in gujarat

ये दोनों मुख्यमंत्री अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम में नजर आए, जहां दोनों चरखा चलाया। दोनों के चरखा चलाते दृश्य सामने आए हैं। इसके अलावा दोनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि भी दी है। इस दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने उन्हें गांधी आश्रम के बारे में जानकारियां दीं।

arvind kejriwal in gujarat

Recommended Video

    मिशन Gujarat पर Kejriwal और Bhagwant Mann, Sabarmati Ashram में चलाया चरखा | वनइंडिया हिंदी

    आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं का कहना है कि, दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पहली बार पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पहुंचे हैं। यहां पर इन दोनों नेताओं ने चरखे से सूत काता। इन चरखों को गांधीजी की याद में यहां ​रखा गया है।

     Watch: Delhi CM Arvind Kejriwal and Punjab CM Bhagwant Mann visit Sabarmati Ashram

    अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, "हम लोग 2 दिन के गुजरात दौरे पर आए हैं और आज गांधी जी को नतमस्तक होने के लिए हम उनके आश्रम आए। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद ये मेरा इस आश्रम में पहला दौरा है।"
    arvind kejriwal in gujarat

    आम आदमी पार्टी (आप) इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी। गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं। यहां कई दशकों से भाजपा की सरकार है।

     Watch: Delhi CM Arvind Kejriwal and Punjab CM Bhagwant Mann visit Sabarmati Ashram

    केजरीवाल चाहते हैं कि, पंजाब और दिल्ली की तरह आम आदमी पार्टी गुजरात में भी बेहतर प्रदर्शन करे। इसलिए वह बीते नगर निगम के चुनावों के समय से गुजरात पर खासा ध्यान दे रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+