अहमदाबाद में ढही 3 मंजिला इमारत, अंदर काम करते 3 लोग दबे, मलबा हटाकर 2 बचा लिए गए

अहमदाबाद। शहर के कुबेरनगर इलाके में आधी रात को एक इमारत ढह गई। ए-वार्ड रेलवे फाटक के पास तीन मंजिला व्यावसायिक परिसर के ढहने से अंदर काम कर रहे लोग मलबे में दब गए। पता चलने पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। अंदर दबे 3 लोगों में से एक जने की मौत हो चुकी थी। जबकि, बाकी दो जनों को हॉस्प्टिल ले जाया गया।

तीन मंजिला इमरात आधी रात में ढही

तीन मंजिला इमरात आधी रात में ढही

संवाददाता ने बताया कि, फायरब्रिगेड की टीम को मलबा हटाने में तकरीबन पांच घंटे लगे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कल देर रात इस वाणिज्यिक इमारत में तीन युवक सिलाई का काम कर रहे थे, तो एक धमाका सुनाई दिया। उसी के साथ इमारत ढह गई। तब लोग दौड़े चले आए और अंदर फंसे तीनों लोगों को बचाने की कोशिश करते हुए पुलिस और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी।

पांच घंटे चला रेस्क्यू आॅपरेशन

पांच घंटे चला रेस्क्यू आॅपरेशन

तकरीबन पांच घंटे चले रेस्क्यू में तीनों को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक एक की मौत हो चुकी थी। बचाए गए अन्य दो जनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर उसके परिजनों को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि, इसी तरह की अहमदाबाद के कोट क्षेत्र में कई इमारते हैं।

5 दिनों में दूसरी इमारत गिरी

5 दिनों में दूसरी इमारत गिरी

पिछले पांच दिनों में कोट क्षेत्र में यह दूसरी इमारत गिरने की वारदात हुई है। हादसे के वक्त कुबेरनगर के स्थानीय लोग गहरी नींद में थे, तो एक बड़ा विस्फोट हुआ था। ऐसा लग रहा था कि विस्फोट के साथ कुछ गिर रहा है, तब स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर आ गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+