नित्यानंद: बच्चों को अश्लील क्लिप दिखाने के आरोप, प्राणप्रिया और प्रियातत्वा की रिमांड 2 दिन बढ़ी
अहमदाबाद। विवादास्पद गुरु स्वामी नित्यानंद कहां भाग गया है, उसका कोई पता नहीं है। बच्चों को बंधक बनाकर काम कराने और युवतियों को गायब करने के मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हैं। साथ ही युवतियों के परिजनों की ओर से हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई हैं। नित्यानंद की 2 संचालिकाओं प्राणप्रिया और प्रियातत्वा को गिरफ्तार कर पुलिस रोज पूछताछ कर रही है। उनकी पुलिस रिमांड 2 दिन और बढ़ा दी गई है। इस बीच नित्यानंद के अहमदाबाद स्थित आश्रम में जांच कर रही एसआईटी पर नित्यानंद समर्थकों की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कहा गया है कि एसआईटी जांच के बहाने बच्चों को प्रताड़ित कर रही है साथ ही उन्हें अश्लील क्लिप भी दिखाई है। इन आरोपों को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है।

एसआईटी पर उलटे नित्यानंद समर्थकों ने लगाए आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नित्यानंद के अहमदाबाद स्थित आश्रम में बच्चों को बंधक रखने से जुड़े मामलों की जांच एसआईटी कर रही है। उक्त आरोप लगाते हुए हाईकाेर्ट में दाखिल की गई याचिका में कहा गया है कि एसआईटी जांच के बहाने आश्रम के बच्चों को टॉर्चर कर रही है। वहीं, पिछले दिनों पुलिस ने खुलासा किया था कि नित्यानंद के लिए उसके आश्रम कर्मी युवतियों को सजाते-धजाते थे। बच्चों से जबरन काम कराया जाता था और नित्यानंद का प्रचार-प्रसार कराया जाता था।

पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो नित्यानंद नहीं मिला
पुलिस ने जब जांच-पड़ताल शुरू की तो नित्यानंद आश्रम में नहीं मिला। उसका पासपोर्ट भी एक्सपायर हो चुका है। ऐसे में पुलिस ने उसे तलाशने के लिए आश्रम एवं उसके अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। पता चला कि अहमदाबाद जिले के हीरापुर गांव में स्थित डीपीएस (पूर्व) के परिसर से चल रहा नित्यानंद का आश्रम भी विवादित भूमि पर है।

आश्रम के लिए जमीन देने के मामले में स्कूल को नोटिस
दरअसल, अहमदाबाद नगर प्रशासन ने आश्रम के लिए लीज पर जमीन देने के मामले में दिल्ली पब्लिक स्कूल (पूर्व) को नोटिस जारी किया है। अहमदाबाद के कलेक्टर विक्रांत पांडे ने बताया कि स्कूल प्रशासन की ओर से जिस जमीन का आवंटन किया गया था, उससे संबंधित रिपोर्ट में विसंगतियां पाई गईं हैं, जो प्रदेश शिक्षा विभाग से अनुमति लेने के दौरान हुई थी।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications