गुजरात आएंगे मोदी: BJP अब यहां शुरू कर रही चुनावी अभियान, जुटाएगी 1 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात आएंगे। सत्तारूढ़ भाजपा उनके कार्यक्रम की तैयारी में जुटी है। भाजपाइयों का ध्यान अहमदाबाद में एक लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाने पर है। मोदी की यहां 11 मार्च को सभा होनी है, जिसमें वे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह कवायद गुजरात के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शुरू की गई है। बता दें कि, गुजरात में चुनाव इसी साल होंगे। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस और 'आप' अपने-अपने स्तर पर तैयारियां कर रही हैं।

‘मेरा गांव-मेरा गुजरात’ कार्यक्रम

‘मेरा गांव-मेरा गुजरात’ कार्यक्रम

भाजपा अहमदाबाद में 'मेरा गांव-मेरा गुजरात' कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। उच्चाधिकारियों का कहना है कि, इसमें प्रदेशभर से एक लाख से ज्यादा भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधि जुटेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी को आगामी चुनाव के लिए जुटने और अपनी पार्टी को जिताने का मंत्र देंगे। कह सकते हैं कि, यहां मोदी राज्यभर के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। शहर के एक भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि, अब राज्य विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और सत्ता बरकरार रखने के लिए कमर कस ली है।

11 मार्च को होगा शक्ति प्रदर्शन

11 मार्च को होगा शक्ति प्रदर्शन

भाजपा चुनाव तैयारियों को गति देते हुए 11 मार्च को शक्ति प्रदर्शन करेगी। इसे चुनावी शंखनाद के तौर पर देखा जा जा रहा है। भाजपाई नेताओं का कहना है कि, उनके मिशन गुजरात में भाजपा के डेढ़ लाख से अधिक जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी। जिसमें उत्तर प्रदेश भाजपा के विजय के विश्वास के साथ इस कार्यक्रम में यूपी का विजयोत्सव मनाने की भी तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, मोदी कार्यकर्ताओं को गुजरात के चुनाव के संदर्भ में मार्गदर्शन करेंगे।

Recommended Video

    कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने Gujarat congress को दिया जीत का ये मंत्र | वनइंडिया हिंदी
    अब तक 5 राज्यों में हुए चुनाव

    अब तक 5 राज्यों में हुए चुनाव

    इस साल अब तक उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर समेत 5 राज्यों में चुनाव हो चुके हैं। अब सियासी पार्टियों का फोकस गुजरात समेत अन्य राज्यों पर है। 10 मार्च को उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर समेत 5 राज्यों का चुनाव परिणाम आ रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+