64वें जन्मदिन पर पीएम मोदी को मां ने दिया खास तोहफा, जानिए क्या?
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 64वें जन्मदिन मना रहे हैं। वो गुजरात में अपना जन्मदिन मना रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी मोदी अपने जन्मदिन पर मां का आशीष लेने गुजरात आए हैं। अपने जन्मदिन पर दिन की शुरुआत मोदी ने मां हीरा बेन का आशीर्वाद लेकर की। मोदी सुबह 7:30 बजे ही गांधीनगर पहुंचे। मां के चरण स्पर्श कर मोदी ने उनका आशीर्वाद लिया। मां ने भी मोदी को जन्मदिन पर उन्हें उपहार दिया। मां ने मोदी को 5000 रू. तोहफे के तौर पर दिए।

पीएम सुबह 7:30 बजे ही गांधीनगर के सेक्टर 22 स्थित अपने छोटे भाई पंकज मोदी के घर पहुंचे, जहां उनकी मां भी रहती हैं। मां के चरण स्पर्श कर मोदी ने उनका आशीर्वाद लिया। मां ने मोदी को मिठाई खिलाई और उन्हें 5 हजार रुपए दिए। दरअसल मोदी की मां हीरा बेन ने यह पैसे जम्मू कश्मीर में आई भीषण बाढ़ के लिए पीएम राहत कोष में दान करने के लिए दिए हैं। मोदी और उनके परिवार की मुलाकात करीब 20 मिनट चली।
बतौर पीएम पहली बार पहुंचे गुजरात
इससे पहले मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार गुजरात पहुंचे। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने उनकी अगुआनी की। एयरपोर्ट पर स्वागत समारोह के बाद प्रधानमंत्री अहमदाबाद के त्रिमंदिर पहुंचे। यहां मोदी ने कहा कि गुजरात न तो उनके भरोसे है और न ही आनंदीबेन पटेल के।












Click it and Unblock the Notifications