नित्यानंद पर जिस युवती को गायब करने के आरोप, वो गुजरात हाईकोर्ट में पेश नहीं हुई, बोली- हमारा अपहरण नहीं हुआ

अहमदाबाद. विवादास्पद गुरू नित्यानंद अब कहां है, उसका कोई पता नहीं है। उसके खिलाफ उसी के एक पूर्व अनुयायी ने अपनी बेटियों को बंधक बनाए रखने, ब्रेनवॉश करने एवं कहीं गायब कर देने के आरोप लगाए। इस मामले में हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका दायर भी दायर की गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू करते हुए नित्यानंद के अहमदाबाद स्थित आश्रम पर छापे मारे। साथ ही उसकी 2 संचालिकाओं साध्वी प्राण प्रियानंद और प्रियातत्व रिद्धि किरण को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच जिन युवतियों का अपहरण होने की चर्चा हुई, उनका वीडियो सामने आ गया। उस वीडियो में उन्होंने अपने ही परिजनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। उनमें से तत्वप्रिया नामक एक युवती ने कहा, 'हमारा अपहरण नहीं हुआ, हम यहां खुश हैं।'

नित्यानंद का पक्ष लेते हुए 'लापता' युवती ने कहा- अपहरण नहीं हुआ

नित्यानंद का पक्ष लेते हुए 'लापता' युवती ने कहा- अपहरण नहीं हुआ

​वीडियो तो सामने आ गया, लेकिन वे युवतियां कहां हैं और उनकी लोकेशन क्या है, इसकी जानकारी पुलिस को ज्यादा नहीं मिल पाई है। बहरहाल, स्काइप के जरिए जब संपर्क करने की कोशिश की गई तो एक युवती की लोकेशन कैरीबियाई देश त्रिनिदाद एंड टोबेगो में ट्रेस हुई। जिसके बाद आशंका जताई गई कि नित्यानंद देश में नहीं, बल्कि त्रिनिदाद एंड टोबेगो में ही उन लड़कियों के पास है। वे लड़कियां एक-दूजी की बहनें हैं। वे नित्यानंद की भक्त हैं और नित्यानंद पर उन्हें भगा ले जाने के आरोप हैं।

दोनों बहनें सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में हाजिर नहीं हुईं

दोनों बहनें सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में हाजिर नहीं हुईं

पिछले दिनों उन दोनों युवतियों ने अपना एक नया वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा था कि वे भारत लौट सकती हैं, लेकिन कुछ शर्तें माननी होंगी। उन्होंने कहा कि वे कोर्ट में पेश होंगी, लेकिन कोई उन्हें नहीं पकड़ेगा। मगर, फिर भी वे मंगलवार को गुजरात हाईकोर्ट में उनके बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका की सुनवाई के दौरान हाजिर नहीं हुईं।

एक और परिवार ने बेटियों को गायब करने का आरोप लगाया

एक और परिवार ने बेटियों को गायब करने का आरोप लगाया

उधर, बेंगलुरू के पूर्व अनुयायी की तरह ही तमिलनाडु निवासी जर्नादन शर्मा ने भी नित्यानंद और यहां हाथीजन इलाके में स्थित उनके आश्रम पर आरोप लगाया है कि उनकी 3 बेटियों समेत चार संतानों को जबरन बंधक बना कर रखा गया था तथा उनमें से दो नाबालिगों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया था। इसके अलावा एसआईटी की जांच में भी आश्रम के कुछ बच्चों ने प्रताड़ित किए जाने की बात कही थी।

एफिडेविट फाइल की, नित्यानंद का पक्ष लिया

एफिडेविट फाइल की, नित्यानंद का पक्ष लिया

ताजा जानकारी के अनुसार, युवती तत्वप्रिया ने एफिडेविट फाइल की है। जिसकी कॉपी उसने सीएमओ, पीएमओ, गवर्नर, चीफ जस्टिस हाईकोर्ट, पुलिस कमिश्नर, विवेकानंद नगर एसपी के नाम भी भेजी है। उसी ने पहले नित्यानंद आश्रम पर विवाद के मामले में अपना वीडियो जारी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+