गुजरात में नित्यानंद के आश्रम से युवतियां गुम, बेंगलुरू के दंपत्ति की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा
अहमदाबाद। विवादास्पद गुरु नित्यानंद और उसकी दो सेविकाओं पर गुजरात पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अहमदाबाद स्थित आश्रम से युवतियों के गुम होने के मामले में बेंगलुरू के दंपत्ति की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज हुआ। दंपति ने शिकायत की थी कि स्वामी नित्यानंद और दो सेविकाओं प्राणिप्रया व प्रीयतत्वा पर युवतियों से मारपीट करने, अपहरण, बंधक बनाने एवं चाइल्ड लेबर एक्ट के तहत कस दर्ज किया जाए। पुलिस ने पता किया कि गुम हुई युवतियों में से एक 21 वर्षीय युवती त्रिनिदाद में है। सिपाहियों ने स्काइप के जरिए उससे संपर्क किया।

कर्नाटक के दंपति की 4 संतानें बंधक बनाईं, अफ्रीका पहुंचा दिया
अहमदाबाद रूरल पुलिस एसपी आरवी अंसारी ने बताया कि आश्रमवासियों के खिलाफ बच्चों को बंधक बनाने व दुर्व्यवहार करने को लेकर एफआइआर दर्ज की गई है। कर्नाटक के दंपत्ति ने 2 नवंबर को शिकायत की थी, ''हमारी नित्यानंद आश्रम में श्रद्धा थी, इसलिए 6 माह पहले अपनी 3 बेटियों और 1 बच्चे का बेंगलुरू के आश्रम में प्रवेश कराया था। उन्हें हमारी स्वीकृति के बिना ही अहमदाबाद ले जाया गया था।'' जिस पर पुलिस ने 2 संतानों को तो उनके चंगुल से छुड़ा लिया, लेकिन 2 लड़कियां अभी उनके कब्जे में है। जिनमें से एक युवती के अफ्रीका के त्रिनिदाद में होने की बात कही जा रही है।

करणी सैनिकों ने किया था आश्रम के बाहर विरोध
युवतियों के गुम होने का पता चलने पर अहमदाबाद में करणी सेना ने नित्यानंद के आश्रम के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं, उन युवतियों के परिजनों ने पुलिस से भी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पीड़ित दंपति का आरोप है कि उनकी बेटी की या तो हत्या कर दी गई या फिर नित्यानंद उसे विदेश भगा ले गया है। अथवा उसे बंधकर बनाकर कहीं रखा जा रहा है।

क्या पुलिस ने आश्रम को क्लीनचिट दे दी?
वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि गुजरात में अहमदाबाद स्थित नित्यानंद आश्रम और इसकी ओर से गुरूकुल मॉडल पर संचालित आवासीय विद्यालय को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच पुलिस ने आश्रम को क्लीनचिट् दे दी है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि नित्यानंद और उसकी सेविकाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications