सुरक्षा कवज से परेशान जशोदाबेन को नहीं दी गई आरटीआई के तहत सूचना
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन को गुजरात पुलिस ने सूचना का अधिकार यानी आरटीआई के अंतर्गत सूचना देने से इंकार कर दिया है। उन्होंने अपने सुरक्षा कवर को लेकर पुलिस से जानकारी मांगी थी।

क्या है पूरा मामला
असल में नरेंद्र मोदी जब तक मुख्यमंत्री रहे तब तक उन्होंने कभी भी अपने शादीशुदा होने की बात अधिकारिक तौर पर कभी नहीं कही। लेकिन लोकसभा चुनाव में उन्होंने जब हलफनामा दाखिल किया तो पत्नी की जगह जशोदाबेन का नाम लिखा। फिर प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रोटोकॉल के तहत जशोदाबेन को सुरक्षा प्रदान कर दी गई।
अब जशोदाबेन जो सुरक्षा कवज नहीं चाहती हैं, वो इस वक्त सुरक्षा के बीच असहज महसूस कर रही हैं। इसी के तहत नवंबर में उन्होंने गुजरात पुलिस में एक आरटीआई दाखिल की, जिसके तहत उन्होंने अपने अधिकारों के बारे में कुछ सवाल किये। गुजरात के महसाणा जिले के पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देने से इंकार कर दिया।
पुलिस ने कहा कि जशोदाबेन को सुरक्षा खुफिया विभाग आईबी के निर्देशानुसार दी जा रही है, लिहाजा इस आरटीआई का जवाब भी उसे ही देना चाहिये। पुलिस तो अपना काम कर रही है। अधीक्षक ने कहा कि चूंकि यह आरटीआई आईबी के दायरे में आती है, लिहाजा वो इसका जवााब नहीं दे सकते हैं।
गौरतलब है कि जशोदाबेन बहुत ही साधारण ढंग से जीवन यापन कर रही हैं। वो महसाणा के स्कूल से रिटायर्ड टीचर हैं और ईश्वरवाड़ा गांव में अपने भाई के संग रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications