अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिलेंगे नरेंद्र मोदी

Narendra Modi not to meet American representatives
नई दिल्‍ली। भारतीय राजनयिक देवयानी खोब्रागाडे के साथ अमेरिका में हुए दुर्व्‍यवहार के बाद विरोध जताते हुए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने से इनकार कर दिया है। उन्‍होने ट्वीट किया है कि "देश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात करने से मना किया है।"

गौर हो कि न्‍यूयॉर्क में भारत की उपमहावाणिज्‍यदूत देवयानी खोब्रागाडे को अपनी नौकरानी का शोषण करने और वीजा नियमों का पालन न करने के कारण गिरफ्तार किया गया था। उन्‍हें हथकड़ी लगाकर पुलिस हिरासत में रखा गया और किसी अपराधी की ही तरह उनकी तलाशी ली गई।

राजनयिक के साथ हुई ऐसी घटना पर भारत सरकार ने नाराजगी जाहिर की है और अमेरिका को माफी मांगने के लिए कहा है।

इसी मामले में लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन, केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, मोदी के जैसा ही रुख अपना चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+