भारत की दूसरी तेजस एक्सप्रेस शुरू, CM रूपाणी ने हरी झंडी दिखाई, मिलेगा 25 लाख का बीमा

अहमदाबाद. देश की दूसरी प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की आज से शुरुआत हो गई है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अहमदाबाद में इसे हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल रूट पर दौड़ेगी। यात्री इस ट्रेन में 19 जनवरी से सफर कर सकेंगे। इस ट्रेन में वैसे तो कई खासियतें हैं, लेकिन जिसकी चर्चा सर्वाधिक हो रही है वह है इसका रेल यात्रा बीमा। इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को 25 लाख रुपए का रेल यात्रा बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को अलग से से कोई पैसा भी नहीं देना होगा।

Recommended Video

    IRCTC की दूसरी Tejas Express Ahmedabad-Mumbai Route पर दौड़ी | वनइंडिया हिंदी
    ट्रेन लेट होने पर मिलेगा मुआवजा

    ट्रेन लेट होने पर मिलेगा मुआवजा

    मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस अहमदाबाद से सुबह 6.40 बजे रवाना होगी। दोपहर लगभग 1.10 बजे ये ट्रेन मुंबई सेंटल पहुंचेगी। यदि ट्रेन लेट होती है, तो यात्रियों को 250 रुपए तक मुआवजा मिलेगा। यह ट्रेन 1 घंटा लेट होगी तो 100 रुपए और 2 घंटे लेट होने पर 250 रुपए रिफंड दिया जाएगा। आईआरसीटीसी मुआवजा देने के लिए सभी यात्रियों के मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजेगा। इस लिंक पर क्लिक कर यात्री क्लेम के लिए दावा कर सकते हैं। दावा मिलने पर इंश्योरेंस कंपनी क्लेम का पेमेंट करेगी।

    सबसे चर्चित घोषणा: चोरी होने पर 1 लाख मिलेंगे

    सबसे चर्चित घोषणा: चोरी होने पर 1 लाख मिलेंगे

    इस ट्रेन में यदि आप सफर करेंगे, तो यह भी घोषित किया गया है कि घर में चोरी होने पर आपको 1 लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा। जी हां, यदि सफर के दौरान आपके घर में चोरी हो जाती है, आपको यह मुआवजा मिलेगा। और, अपने सामान के इंश्योरेंस के लिए आपको अलग से कोई भी चार्ज नहीं देना होगा।

    जानिए, कितना है टिकट का किराया

    जानिए, कितना है टिकट का किराया

    इस ट्रेन का अहमदाबाद से मुंबई के बीच एग्जिक्यूटिव चेयर कार का किराया 2384 रुपए है। जिसमें आपके लिए बेस फेयर का 1875 रुपए, जीएसटी का 94 रुपए और कैटरिंग चार्ज 415 रुपए शामिल है। इसके अलावा तेजस के एसी चेयर कार का किराया 1289 रुपए है, जिसमें बेस फेयर 870 रुपए, जीएसटी 44 रुपए और कैटरिंग चार्ज 375 रुपए शामिल है।

    देश की पहली प्राइवेट ट्रेन यहां चली थी

    देश की पहली प्राइवेट ट्रेन यहां चली थी

    भारत की पहली प्राइवेट ट्रेन लखनऊ से दिल्ली के बीच चली। आईआरसीटीसी ने दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाली उस ट्रेन में यात्रियों को 25 लाख रुपए का रेल यात्रा बीमा मुफ्त में उपलब्ध कराने की घो​षणा की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+