फैक्ट्री संचालक ने कहा- मोरबी आओ तुमको नौकरी देंगे, वो वहां गई तो तीन लोगों ने किया रेप

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद की महिला को फैक्ट्री में नौकरी देने के बहाने मोरबी बुलाया गया। वह कुबेर चौकड़ी स्थित फैक्ट्री पहुंची तो तीन लोगों ने उसे अगवा कर लिया। कार में महिला से मोबाइल ले लिया और फिर तीनों ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। काफी देर बाद उसे छोड़ा। घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता किसी तरह अपने शहर अहमदाबाद लौटी। जहां उसने शिकायत दर्ज करवाई। अहमदाबाद पुलिस ने मोरबी की पुलिस को मैसेज दिया। जिसके बाद एसपी करणराज वाघेला खुद अपनी टीम के साथ पड़ताल करने जुट गए।

married-woman-raped-by-three-men-by-job-fraud

संवाददाता के अनुसार, एक विवाहिता की मुकेश पटेल नामक शख्स से बातें हुई थीं। मुकेश ने रमेश और जयदीप नामक दो अन्य शख्सों से बात करवाकर विवाहिता को झांसे में ले लिया। बाद में उसको मोरबी आने के लिए कहा। 17 नवंबर को विवाहिता वहां पहुंची तो तीनों अपनी कार में बिठा लिया। उसके बाद वे विवाहिता को कुबेर चौकेड़ी स्थित फैक्ट्री में ले गए। वहां कुछ देर इधर-उधर की बातें करने के बाद मुकेश ने उसका मोबाइल ले लिया। उसके बाद एक-एक कर तीनों ने विवाहिता को अपनी हवस का शिकार बनाया। बाद में वे उसे जान से मारने की धमकी देकर छोड़ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+