बेटी की विदाई से पहले पिता की हार्ट अटैक से मौत, मेहंदी लगे हाथों से लाडली ने किया अंतिम संस्कार

वेरावल। गुजरात के वेरावल में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार में बेटी की विदाई से पहले ही पिता की मौत हो गई। सोमवार को बेटी घर से विदा होने वाली थी, लेकिन रविवार की रात पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इकलौती बेटी ने अपने मेंहदी लगे हाथों से ही पिता का अंतिम संस्कार किया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंसू बहने लगे।

man lost life before daughter marriage in veraval gujarat

छोटे भाई की बेटी को लिया था गोद

शहर के बिहारीनगर क्षेत्र में रहने वाले 62 वर्षीय अशोकभाई तन्ना व्यापारी थे। नि:संतान होने के कारण उन्होंने छोटे भाई की बेटी आयुषी को गोद ले लिया और बेटी से बढ़कर प्यार देकर उसकी परवरिश की। आयुषी की शादी होनी थी और अशोकभाई कई दिनों से उसकी शादी की तैयारियों में जुटे थे। परिजनों ने बताया कि आयुषी उनकी लाडली थी और कन्यादान की बात सोचकर ही वह भावुक हो रहे थे।

मेहंदी लगे हाथों से बेटी ने पिता के देह को दी अग्नि

रविवार रात को भी तैयारियों का जायजा लेने के बाद देर रात सोए, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें सांस लेने में मुश्किल होने के चलते तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत बिगड़ने पर उन्हें रात को ही राजकोट के अस्पताल लाया गया, लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। बेटी आयुषी ने मेंहदी लगे हाथों से पिता की अर्थी को कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। आयुषी न सिर्फ श्मशान आई बल्कि उसने अपने पिता को अग्निदाह भी दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+