13,860 करोड़ के कालेधन की घोषणा करने वाले ने बताया- मेरा नहीं किसी और का है ये पैसा?
महेश शाह ने गुजरात के स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि जिस कालेधन की उसने घोषणा की थी वो धन उसका था ही नहीं।
अहमदाबाद। आईडीएस स्कीम के तहत 13,860 करोड़ रुपए के कालेधन की घोषणा करने वाले कारोबारी महेश शाह ने ऐसा खुलाया किया है सबसे होश फाख्ता हो जाएंगे। महेश शाह ने गुजरात के स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि जिस कालेधन की उसने घोषणा की थी वो धन उसका था ही नहीं।

महेश शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह वो आयकर विभाग को बताएगा कि यह रुपया उसके पास कैसे आया और यह रुपया किसका है।
महेश शाह ने बताया कि मुझे अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता है। मैं आयकर विभाग को सबकुछ बता दूंगा। उन्होंने बताया कि मैंने जिस पैसे की घोषणा की थी वो सच में है।
महेश शाह ने कहा था वो भागे नहीं बल्कि परिस्थितियों ने उन्हें छुपने पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने कहा कि आईडीएस स्कीम के तहत घोषित किए गए कालेधन पर लगे टैक्स की पहली किश्त में जमा ही करने जा रहा था। पर परिस्थितियां ऐसे बदल गई कि मैं उसे जमा नहीं कर पाया।
उन्होंने कहा कि मैं सारी बातों का खुलासा जल्द ही कर दूंगा। उन्होंने कहा कि जिस धन की घोषणा की थी वो सारा धन राजनीतिज्ञों और कारोबारियों का है। महेश शाह ने कहा कि मैंने जो गलती की है, उसका मेरे परिवार से लेना देना कुछ नहीं हैं। मैं सब कुछ खोल कर रख दूंगा। सत्य जल्द ही सबके सामने आएगा।
गुजरात के 67 वर्षीय कारोबारी महेश शाह जिसने इनकम डिक्लेरेशन स्कीम (IDS)के तहत आखिरी दिन नाटकीय ढंग से इसी वर्ष 30 सितंबर को 13,860 करोड़ रुपए को बतौर अघोषित आय का खुलासा किया था वो फरार हो गया था। उसके दफ्तर और घर पर शुक्रवार (2 दिसंबर) को आयकर विभाग ने छापा मारा था। साथ ही उनकी ओर से घोषित की गई आय को 'कालाधन' घोषित कर दिया गया क्योंकि उसने 30 नवंबर तक घोषित की गई आय पर टैक्स की पहली किश्त 975 करोड़ रुपए जमा नहीं कराए थे।












Click it and Unblock the Notifications