फिर एक साथ एक मंच पर नजर आएंगे मोदी-आडवाणी

narendra modi
नयी दिल्ली। बीजेपी के भीष्म पितामह यानी की लालकृष्ण आडवाणी गुजरात के मुख्यमंत्री को पार्टी का पीएम उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज है,लेकिन अब धीरे-धीरे कर उनकी नारजगी खत्म होती जा रही है। पहले मध्य प्रदेश के भोेपाल में आडवाणी ने मोदी के साथ मंच साझा कर विरोधियों को ये उत्तर देने की कोशिश की कि बीजेपी के भीतर कोई अंर्तकलंह की स्थिति नहीं है और अब एकबाऱ फिर से वो गुजरात के अहमदाबाद में मोदी के साथ एक मंच पर नजर आएगे।

प्रधानमंत्री उम्मीदवारी का पद संभालने के बाद पहली बार आडवाणी गुजरात में मोदी के संग नजर आएंगे। नरेंद्र मोदी ने गुजरात बीजेपी को आडवाणी की यात्रा को भव्य तरीके से प्रदर्शित करने का आदेश दिया है। इसके लिए पुख्ता तैयारियां की गई हैं। आडवाणी और मोदी साबरमती नदी के किनारे अहमदाबाद नगर निगम द्वारा बनाए गए उद्यानों का उद्घाटन संयुक्त रूप से करेंगे। एएमसी के इस कार्यक्रम में मोदी की मौजूदगी में आडवाणी इन उद्यानों को जनता को सुपुर्द करेंगे।

मोदी के सात आडवाणी का ये कार्यक्रम इस लिए भी अहम है क्योंकि क्योंकि गांधीनगर सीट से सांसद रहे आडवाणी 2011 के बाद पहली बार गुजरात में किसी बड़े सार्वजनिक समारोह में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+