अहमदाबाद से इंदौर, जलगांव और औरंगाबाद के लिए शुरू होगी नई फ्लाइट, किराया सेकंड एसी से भी कम
अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद से तीन शहरों के लिए सितंबर से नई फ्लाइट शुरू होगी। इन शहरों में इंदौर, जलगांव और औरंगाबाद शामिल हैं। टू जेट एयरलाइंस पहली सितंबर से इस नई फ्लाइट को शुरू करेगा। अधिकारियों ने किराए को लेकर भी ऐलान कर दिया है। बताया गया है कि अहमदाबाद से इंदौर का 1975, जलगांव का 1100 और औरंगाबाद का 1500 रुपए किराया होगा। मूल्यांकन करें तो यह रेलवे के सेकंड एसी के किराए से भी कम होगा।

बढ़कर 8 हो जाएगी फ्लाइट्स की संख्या
इधर, भोपाल की नई फ्लाइट शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है। संवाद सूत्रों के मुताबिक, अहमदाबाद से भोपाल समेत अन्य शहरों के लिए नई फ्लाइट शुरू होगी। इस तरह 3 नई फ्लाइट के साथ टू जेट एयरलाइंस की अहमदाबाद से रवाना होने वाली फ्लाइट बढ़कर 8 हो जाएगी। वैसे, अब तक इंदौर के लिए फ्लाइट शाम को मिलती है, अब सितंबर में शुरू होने वाली सुविधा की वजह से सुबह भी रवाना हो सकेगी।

टू जेट के अधिकारियों के मुताबिक, यह सब उड़ान योजना के तहत किया जा रहा है। टू जेट एयरलाइंस की घोषणा का फायदा यह होगा कि रेलवे के सेकंड एसी से भी कम किराया रखा गया है। यानी, ट्रेन से सस्ता सफर कर पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications