गुजरात: कोरोना के आधे से ज्यादा मामले अकेले अहमदाबाद से, यहां 1 दिन में 88 नए मरीज मिले

अहमदाबाद. कोरोना वायरस का संक्रमण दिनों-दिन फैलता जा रहा है। गुजरात की बात करें, तो यहां अहमदाबाद शहर इसका हॉटस्पॉट बना हुआ है। अकेले अहमदाबाद में राज्य के कुल कोरोना मरीजों के आधे से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। गुजरात में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 700 पार हो गई। जिनमें से 450 मामले अकेले अहमदाबाद में दर्ज हुए हैं।

अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 88 नए नरीज

अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 88 नए नरीज

गुजरात में बुधवार को एक दिन में ही 127 नए मरीज सामने आए। इनमें अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 88 मामले पाए गए। इसके अलावा सूरत के 9, वडोदरा के 8, आणंद के 7 तथा पंचमहाल के 3 मामले शामिल हैं। नर्मदा में 2 तथा बोटाद और खेड़ा जिले में एक-एक मामला सामने आया। स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव डॉ. जयंती रवि ने बताया कि अहमदाबाद में नए मामले दूधेश्वर, पांचकुआ, कालूपुर, शाहआलम, ओढव, दाणीलीमडा, बेहरामपुरा, नरोडा, रायखड और दरियापुर में पाए गए हैं।

बोटाद जिले में पहला मामला सामने आया

बोटाद जिले में पहला मामला सामने आया

जयंती ने आगे बताया कि, सूरत में नए पॉजिटिव मामले रांदेर और पांडेसरा में मिले हैं। जबकि, बोटाद जिले में पहला मामला सामने आया है। खेड़ा जिले का जो मामला है, वह कपड़वंज तहसील के दाणा गांव का है जो अहमदाबाद के बाहरी इलाके कठवाडा में कार्यरत है। इस जिले में भी पहला मामले पाया गया है। वहीं, नर्मदा जिले में भी एक मामले सामने आया है।

अहमदाबाद देश का पांचवा सबसे प्रभावित शहर

अहमदाबाद देश का पांचवा सबसे प्रभावित शहर

गुजरात स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, राज्य में अहमदाबाद और वडोदरा सबसे ज्यादा प्रभावित शहर हैं। अकेले अहमदाबाद में राज्य के कुल मरीजों के आधे से ज्यादा मरीज मिले हैं। यह अब देश का पांचवा सबसे प्रभावित शहर है। इसी शहर के नारणपुरा की निर्मल अपार्टमेंट में पूरे परिवार के संक्रमित होने का पता चला। उस परिवार में मां, बेटे, बहू और पोते की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई। इसके अलावा मणिनगर की गिरिवर सोसायटी में एक परिवार के पड़ोस में रहने वाले 4 लोग संक्रमित पाए गए। जिनमें एक 7 साल की बच्ची भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+