TikTok वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड हुई सिपाही बोली- मैं अब भी वीडियो बनाती रहूंगी

गांधीनगर। गुजरात में पुलिस स्टेशन के अंदर टिकटॉक वीडियो सॉन्ग शूट करने के बाद सस्पेंड हुई कांस्टेबल अर्पिता चौधरी ने कहा है कि भले ही तब मैंने गलती की थी, मगर मैं वीडियो बनाना नहीं बंद करूंगी। हर किसी को अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन करने का हक है। लोग सोशल मीडिया के जरिए ही तो अपनी कला-प्रदर्शन कर रहे हैं, मैंने भी वही किया। मैं हर तबके लिए वीडियो बनाऊंगी, क्योंकि टिकटॉक वीडियो बनाना मेरा शौक है।'

सस्पेंड होने पर अर्पिता ने वीडियो में चेताया

सस्पेंड होने पर अर्पिता ने वीडियो में चेताया

शायरना अंदाज में अर्पिता ने टिकटॉक एल्बम शेयर किया। इस नए वीडियो में सुनाई दे रहा है,
"हमसे जलने वालों तुम भी क्या कमाल हो, महफिल तुम्हारी है दोस्तों, तुम्हारे चर्चे हमारे नाम करते हो..."
उन्होंने यह भी कहा कि मेरे पुलिस स्टेशन में वीडियो बनाना मेरी बड़ी गलती थी। मैंने मेरे काम के घंटों के दौरान पुलिस स्टेशन में वीडियो बनाया था। उसे टिकटॉक पर पोस्ट किया था। लेकिन मैं कुछ लोगों की वजह से अपने वीडियो बनाना बंद नहीं करूंगी।

हवालात के सामने वीडियो बनाया था

हवालात के सामने वीडियो बनाया था

टिकटॉक पर अर्पिता चौधरी के अकाउंट से यह स्पष्ठ होता है कि उन्हें कविता और गीतों का बहुत शौक है। उन्होंने महेसाणा जिले के लांघणज पुलिस स्टेशन में हवालात के सामने वीडियो बनाया था। जिसके वायरल होने पर अर्पिता चौधरी को पुलिस की नौकरी से निलंबित कर दिया गया।

टिकटॉक पर हैं 15 वीडियो

टिकटॉक पर हैं 15 वीडियो

बता दें कि, टिकटॉक अकाउंट से उन्हें 1.48 लाख से ज्यादा व्यू मिले। उनके 15 वीडियो टिकटॉक एप पर हैं। अब उनका नया वीडियो भी वायरल हो रहा है।

2016 में हुई थी ज्वॉ​निंग

2016 में हुई थी ज्वॉ​निंग

अर्पिता 2016 में पुलिस की नौकरी ज्वॉइन करने के बाद पुलिस स्टेशन में ड्यूटी पर थीं। निलंबित होने से पहले वह वायरलेस और एसीपी योजना में स्कूली बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए काम करती थीं। अब उन्होंने अपनी नौकरी खो दी हैख्ले किन उसके वीडियो सोशल मीडिया पर हिट हो रहे हैं। उनके प्रशंसक उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+