गुजरात में 22 अगस्त से दौड़ने लगेंगी एसटी की 40 वॉल्वो और एसी सीटर-स्लीपर बसें, 22 मार्च से बंद थीं
अहमदाबाद। कोरोना-लॉकडाउन के चलते 22 मार्च से बंद पड़ीं बसें अब दौड़ने लगेंगी। राज्य सरकार ने एसटी की 40 वॉल्वो और एसी सीटर-स्लीपर बसों के चलने की परमिशन दे दी है। 40 में से 17 बसें अहमदाबाद के नेहरू नगर से चलेंगी। नेहरू नगर से ये बसें वडोदरा, राजकोट और नवसारी शहरों तक जाया करेंगी।

22 अगस्त से बस सुविधा शुरू
राज्य सरकार के इस ऐलान के बाद गुजरात में आगामी दिनों में बस सुविधा पूरी तरह शुरू कर दिए जाने की संभावना है। एक अधिकारी ने कहा कि, अहमदाबाद के नेहरू नगर से चलने वाली 17 बसों के अलावा अन्य बस स्टैंड से एसी सीटर की 13 और एसी स्लीपर की 10 बसें संचालित की जाएंगी। अच्छी बात यह है कि, 22 मार्च से लागू लॉकडाउन के करीब 6 माह बाद बस सेवा बहाल हो रही है।

कितनी वोल्वो बसें दौड़ती थीं?
कोरोना वायरस के संकट से पहले गुजरात के एसटी निगम द्वारा राज्य में 189 वॉल्वो बसें और एसी सीटर-स्लीपर बसें चलाई जाती थीं। बीते 22 मार्च से देश के अन्य क्षेत्रों की तरह गुजरात में भी एसटी बसों की सेवा बंद थी। उसके बाद 1 जून से अनलॉक-1 की प्रक्रिया के साथ कम दूरी तक जाने वाली एसटी बसें तो चालू कर दी गईं थीं, लेकिन लंबी दूरी की बसों के पहिए थमे हुए थे। अब कल यानी की 22 अगस्त से ज्यादातर बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications