गुजरात: 6 कांग्रेसी विधायकों के फोन बंद, इस MLA ने कहा- BJP अपनी पूरी संपत्ति दे तो भी कांग्रेस नहीं छोड़ूंगा

अहमदाबाद. गुजरात के राज्यसभा चुनाव से पहले पार्टी में मची उथल-पुथल के बीच कांग्रेस पार्टी अपने 37 विधायकों को जयपुर भेज चुकी है। ऐसा उसने इसलिए किया है, ताकि क्रॉस वोटिंग से बच सके। कांग्रेस को डर है कि, भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग के जरिए उसके विधायकों के वोट अपने पक्ष में डलवा सकती है। ऐसे में कांग्रेस अपने विधायकों को बचाने के लिए उन्हें चुनाव की तारीख तक दूसरे राज्यों में ठहरा रही है। राज्य की 4 सीटों के लिए 26 मार्च को वोट पड़ेंगे। उससे पहले सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच खींच-तान चल रही है।

कांग्रेस के विधायकों की संख्या घटी, 37 जयपुर भेजे

कांग्रेस के विधायकों की संख्या घटी, 37 जयपुर भेजे

बता दें कि, रविवार और सोमवार के दिन कांग्रेस के 5 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जिन्हें कांग्रेस ने सस्पेंड कर दिया है। कांग्रेस पास राज्य में कुल 73 विधायक थे, जिनमें से अब 68 ही बचे हैं। गुजरात में एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 36 विधायकों का आंकड़ा होना जरूरी है। इस तरह इस संख्याबल को दोगुना करें तो दो सीटें जीतने के लिए कांग्रेस के विधायकों की संख्या कम पड़ जाएगी। वहीं, भाजपा यह दावा करने लगी है कि, हम 3 सीटें जीत लेंगे।

'भाजपा अपनी सम्पत्ति दे तो भी कांग्रेस नहीं छोड़ूंगा'

'भाजपा अपनी सम्पत्ति दे तो भी कांग्रेस नहीं छोड़ूंगा'

वहीं, कांग्रेस के 5 लापता विधायकों में से एक अक्षय पटेल ने कहा है कि, मैं शर्तों के साथ भाजपा में शामिल हो सकता हूं। जबकि, एक अन्य विधायक प्रताप दूधात का कहना है कि, मुझे भाजपा अपनी सम्पत्ति भी दे दे, तो भी कांग्रेस नहीं छोड़ूंगा। प्रताप दूधात ने सोमवार को कहा, मैं कांग्रेस से नहीं जाने वाला। भाजपा अपनी पूरी सम्पत्ति भी दे दे, तो भी अपनी पार्टी नहीं छोड़ूंगा। आप देख लेना, भाजपा के विधायक कांग्रेस को अपना वोट देंगे। वहीं, भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी अमीन का कहना है कि, मैं कांग्रेस के विधायकों को अपने पक्ष में कराकर वोट लूंगा।'

ये हैं वो विधायक जो लापता हुए और इस्तीफा दिया

ये हैं वो विधायक जो लापता हुए और इस्तीफा दिया

जानकारी के अनुसार, फिलहाल कांग्रेस के 5 विधायक लापता हैं। उनके फोन भी बंद आ रहे हैं। लापता विधायकों में कनुभाई बारैया, चिराग कालरिया, हर्षद रिबड़िया, अक्षय पटेल, जीतू चौधरी शामिल हैं। जबकि, प्रवीण मारू, मंगल गावित, सोमाभाई पटेल, जेवी काकड़िया और प्रद्युम्न जडेजा ने इस्तीफा दे दिया है।

भाजपा का दावा- हम 3 सीटों पर जीतेंगे

भाजपा का दावा- हम 3 सीटों पर जीतेंगे

कांग्रेस के कुछ विधायकों के बागी होने के बाद भाजपा आलाकमान को भरोसा है कि, अब वह राज्यसभा की 3 सीटें कब्जा लेंगे। कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने राज्यसभा की चार सीटों के लिए शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया था। कांग्रेस विपक्ष में है और भाजपा सत्ता में, लेकिन दोनों ही 2-2 राज्यसभा सीटें जीत सकती थीं।

विजय रूपाणी और अमीन ने कही यह बात

विजय रूपाणी और अमीन ने कही यह बात

मुख्यमंत्री रूपाणी ने कहा, 'पार्टी के पास विधायकों की पर्याप्त संख्या है। हां, हमें कांग्रेस की जीत को लेकर आशंका है जो उनके चेहरे पर दिख रही है। बकौल रूपाणी, "मध्य प्रदेश में कांग्रेस की तरह पूरे देश में कांग्रेस की अब यही हालत है। भाजपा गुजरात में राज्यसभा की तीनों सीट आसानी से जीतेगी। तीनों उम्मीदवार पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता हैं।'

'कांग्रेसी विधायकों के वोट भाजपा को दूंगा'

'कांग्रेसी विधायकों के वोट भाजपा को दूंगा'

वहीं, भाजपा प्रत्याशी के रूप में फार्म भरने वाले नरहरि अमीन ने कहा, "मैं पहले कांग्रेस में था। वहां मैंने बहुत पीड़ा झेली। अब कांग्रेसी विधायकों से मिलकर उन्हें समझाऊंगा। फिर, अपनी जीत के लिए वोट लूंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+