मोदी के मंत्री का आरोप, बाहरी लोगों के कारण बढ़ी गुजरात में गरीबी

narendra modi
अहमदाबाद। जिस गुजरात मॉर्डल को लेकर भाजपा के पीएम उम्मीदवार अपनी हर एक रैली में हुंकार भरते है अब उसी को लेकर विवाद छिड़ गया है। गरीबी रेका को लेकर गुजरात सरकार चौतरफा घिर गई है। गरीबी के आंकड़ों को लेकर चारों तरफ से घिरी गुजरात सरकार ने अब नई मुसीबत मोल ली है। मोदी जहां 11 रुपए कमाने वाले को गरीब नहीं मानते वहीं गुजरात के वित्त मंत्री नितिन पटेल का मानना है कि गुजरात में गरीबी बाहरी लोगों की वजह से बढ़ी है। मोदी सरकार के वित्त मंत्री नितिन पटेल के मुताबिक यूपी, बिहार और उड़ीसा से आए लोगों के कारण गुजरात में गरीबी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि हम बाहरी लोगों को भी बीपीएल कार्ड मुहैया कराते हैं। नितिन पटेल के इस बायन के बाद विपक्षी दलों ने गुजरात सरकार और बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी पर हमले शुरू कर दिए हैं।

मोदी अब तक गुजरात के विकास को गुणगान करते थे, लेकिन अपने वित्त मंत्री की विरोधाभाषी बयान से अब वो बैकफुट पर आ गए है। नितिन पटेल के इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस महासिचव शकील अहमद ने सबसे पहले ट्वीट कर हमला बोला। मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार का कहना है कि 10 साल में दूसरे राज्यों से गरीब लोगों के आने से राज्य में गरीबी बढ़ी। तो क्या गरीब सिर्फ गुजरात में ही आते हैं?

गौरतलब है कि गुजरात सरकार के मुताबिक शहरी इलाकों में 16 रुपये 80 पैसे और ग्रामीण इलाकों में 10 रुपये 80 पैसे रोजाना से कम कमाने वालों को ही बीपीएल कार्ड के योग्य माना जाएगा। इसके मुताबिक गुजरात में रोजाना 11.80 पैसे से ज्यादा कमाने वाले को गरीब नहीं माना जाएगा। गुजरात सरकार की वेबसाइट पर जारी किए गए इसी निर्देश को लेकर विरोधियों ने मोदी को घेरना शुरु कर दिया है। खास बात ये भी है कि खुद मोदी ने कुछ महीनों पहले योजना आयोग और केन्द्र सरकार की गरीबी के मापदंड को लेकर कड़ी आलोचना की थी। आयोग ने शहरों में 32 रुपये और गांव में 26 रुपये रोजाना कमाने वाले को अमीर बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+