अहमदाबाद: बहुमंजिला इमारत के 7वें फ्लोर से लिफ्ट टूटकर गिरी, 7 मजदूरों की मौत
अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में जानलेवा हादसा हो गया। यहां एक इमारत की लिफ्ट गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले सभी मजदूर हैं। वहीं, इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। बताया जा रहा है कि, इमारत की नौवीं मंजिल पर काम चल रहा था और मजदूर लिफ्ट के जरिए सामान ऊपर ले जा रहे थे। उसी दौरान सातवीं मंजिल पर पहुंचते ही लिफ्ट टूट गई।

उस वक्त लिफ्ट में कुल 8 मजदूर सवार थे। लिफ्ट तेजी से नीचे गिरी और उसमें सवार मजदूर एकदम उछलकर टकराए। बता दें कि, यह इमारत गुजरात यूनिवर्सिटी के पास बन रही है। इसका नाम एस्पायर-2 है।
इन मजदूरों की जान गई
जान गंवाने वाले मजदूरों के नाम सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक, संजयभाई बाबूभाई नायक, जगदीशभाई रमेशभाई नायक, अश्विनभाई सोमाभाई नायक, मुकेश भरतभाई नायक, राजमल सुरेशभाई खराडी और पंकजभाई शंकरभाई खराडी की लिफ्ट टूटने पर जान चली गई। वहीं, एक मजदूर की हालत गंभीर है। घटनास्थल से तस्वीरें सामने आई हैं। जिनमें भयावह स्थिति नजर आ रही है।
प्रधानमंत्री ने जताईं संवेदना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पीएमओ ने इस बारे में ट्वीट किया, "अहमदाबाद में एक लिफ्ट गिरने की घटना पीएम ने दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि, स्थानीय अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।"
The mishap at an under-construction building in Ahmedabad is saddening. Condolences to those who have lost their family members in this mishap. I hope the injured recover soon. The local authorities are providing all possible assistance to those affected: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) September 14, 2022












Click it and Unblock the Notifications