गुजरात: 10वीं मंजिल से कूदकर 28 साल की नर्स ने की खुदकुशी, मां-बाप ने बताया 2 दिनों से तनाव में थी
अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के एक अस्पताल में कार्यरत एक नर्स ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि, न्यू मणिनगर में वह आज एक इमारत की 10वीं मंजिल से नीचे कूदी। उसकी उम्र 28 साल थी और शादीशुदा थी। पिछले कुछ समय से वह अपने माता-पिता के फ्लैट में रह रही थी। पुलिस खुदकुशी के कारण जानने में जुटी है।

प्रारंभिक जानकारी में पुलिस ने बताया, "उक्त नर्स अहमदाबाद सिविल अस्पताल में काम करती थी। वह अपने पति के साथ अहमदाबाद स्थित सीटीएम इलाके में रहती थी, लेकिन कुछ दिन पहले वह अपने माता-पिता के यहां वापस आ गई थी। उसके परिजनों का कहना है कि वह पिछले 2 दिनों से मानसिक आघात से पीड़ित थी। बहरहाल, इस बात की जांच चल रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।'

महिला पुलिसकर्मी ने भी कर ली खुदकुशी
गुजरात में ही, कुछ रोज पहले एक कम उम्र की महिला पुलिसकर्मी ने भी खुदकुशी कर ली थी। वह घटना वडोदरा की थी। जहां सावली पुलिस स्टेशन में कार्यरत एक महिला कान्सटेबल ने जान दे दी थी। वह 22 साल की थी। उसका नाम शिल्पा दरबार था। किराए के मकान में शिल्पा अकेली ही रहती थी। पुलिस के मुताबिक, शिल्पा ने रात में आत्महत्या की। हालांकि, कमरे में उसका कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि, उक्त 22 वर्षीय महिला कांस्टेबल वडोदरा में बी-10, गोकुल वाटिका सोसायटी में रेंट पर रूम लेकर रह रही थी। वह वहां अकेली ही रहती थी। सिपाहियों ने उसके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि, शिल्पा ने बुधवार की रात फांसी लगाई थी। हालांकि, घटनास्थल से किसी प्रकार का कोई नोट बरामद नहीं हुआ, जिससे पता चल सके कि उसने ऐसा क्यों किया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications