फराह खान, भारती और रवीना टंडन के खिलाफ अहमदाबाद में केस, ईसाइयों की भावना भड़काने के आरोप

अहमदाबाद. बॉलीवुड की फिल्म डायरेक्टर फराह खान, कॉमेडियन भारती सिंह और एक्ट्रेस रवीना टंडन के खिलाफ केस दर्ज हुए हैं। ईसाई समुदाय की ओर से अहमदाबाद पुलिस थाने में शिकायत की गई थी। शिकायत में इन तीनों महिलाओं पर धार्मिक भावनाएं आहत किए जाने के आरोप लगाए गए। इन तीनों के खिलाफ पंजाब में भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। मुंबई में भी शिकायत की गई है।

raveena-tandon-farah-khan

संवाददाता के अनुसार, अहमदाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता ने तीनों अभिनेत्रियों पर ईसाई धर्म के पवित्र शब्द का मजाक बनाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखवाई है। यहां वटवा के निवासी ने राज्य के गृह सचिव, साइबर अपराध ब्यूरो, मानवाधिकार आयोग और पुलिस को सूचित किया कि हमारी धार्मिक भावना दांव पर हैं। वटवा के निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता ने स्पीड पोस्ट के माध्यम से राज्य के पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त, गृह सचिव, मानवाधिकार आयोग और साइबर अपराध ब्यूरो को भी याचिका भेजी है।

fir-against-farah-khan-raveena-tandon-and-bharti-singh

तीनों अभिनेत्रियों पर एक निजी वेब और यूट्यूब चैनल के लिए बनाए गए कॉमेडी कार्यक्रम में ईसाई धर्म शब्द का गैर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि ईसाई धर्म में प्रयुक्त शब्द का इस्तेमाल तीनों कार्यक्रमों में किया गया है और इस तरह से धर्म का अपमान हुआ है। बता दें कि, इससे पहले अमृतसर के अजनाला में ईसाई धर्म से जुड़े लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद शिकायत दर्ज की थीं। इन तीन फिल्मी हस्तियों के खिलाफ मामला अमृतसर के अजीतराल में दर्ज किया गया था। पुलिस ने आईपीसी की धारा 295-ए के तहत मामला दर्ज किया। प्राथमिकी 25 दिसंबर को सुबह 8:55 बजे दर्ज की गई थीं। इसके लिए पहले पुलिस को लिखित शिकायत दी गई थी।

अहमदाबाद में भी प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। हालाँकि, इस संबंध में आगे की कार्यवाई के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन धार्मिक भावनाओं को उकसाने के लिए यह तीनों अभिनेत्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+