बहू को संतान नहीं हुई तो ससुर ने निकाला ऐसा 'इलाज' कि मामला पहुंचा थाने
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में ससुर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। बहू को संतान नहीं होने पर ससुर ने उसे तांत्रिक विधि करने के बहाने मसाज कराने पर मजबूर किया। पति ने भी इस मामले में पिता का साथ दिया। ससुर इलाज करने के बहाने बहू को कमरे में ले जाकर चंदन, घी से मालिश करता था और इसी बहाने छेड़छाड़ भी करता था। बहू ने जब इसका विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

अहमदाबादा के निकोल क्षेत्र में युवती की शादी 2018 में हुई थी। संतान नहीं होने पर कुछ महीनों बाद ही ससुरालियों ने युवती को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बच्चे के लिए पति ने भी युवती को ससुर के पास तंत्र-मंत्र के लिए जाने पर मजबूर किया। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद ससुर उसके शरीर पर चंदन और घी से मसाज करता, इसी दौरान छेड़छाड़ भी करता।
इस बात की शिकायत पीड़िता ने पति से की तो उसने साफ-साफ कहा कि उसे संतान चाहिए इसलिए पापा जो कह रहे हैं, वो करना पड़ेगा। पति की इस बात का समर्थन सास और ननद ने भी किया। पीड़िता ने ससुर के पास जाकर तंत्र-मंत्र कराने से मना कर दिया तो ससुरालियों ने पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया। फिर पीड़िता थाने पहुंची और उसने आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications