मुंबई से अहमदाबाद में बेचने के लिए लाए एक करोड़ की ड्रग, ASI समेत 5 धरे

अहमदाबाद। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन की चर्चा शुरू होने के साथ ही मुंबई के ड्रग से जुड़े धंधे खबरों में हैं। ऐसा ही एक मामला मुंबई से अहमदाबाद में ड्रग बेचने का सामने आया है। ड्रग्स को मुंबई से अहमदाबाद में बेचने के लिए लाते समय एएसआई समेत 5 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

drug smuggling gang caught in gujarat

यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच की टीम ने की। जिसमें बताया गया कि, जब्त ड्रग्स की कीमत एक करोड़ रूपए होगी। इस ड्रग के साथ एएसआई सहित कुल पांच गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें से मुख्य आरोपी बीते साल भी गिरफ्तार हो चुका था। अंतरिम जमानत पर छूटने के बाद उसने फिर नशे का कारोबार शुरू कर दिया था। मुख्य आरोपी का नाम शहजाद तेजाबवाला है।

drug smuggling gang caught in gujarat

पांच आरोपियों में अन्य लोग दाणीलीमडा थाने का सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) फिरोज खान नागोरी (51) के अलावा इमरान अजमेरी, मोहम्मद आरिफ उर्फ मुन्नो काजी, इमरान पढियार शामिल हैं। एक आरोपी को पकड़े जाने पर पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोग शहजाद और इमरान अजमेरी मुंबई में हैं। जिसके चलते पुलिस की टीम को मुंबई रवाना कर मुंबई से शहजाद और इमरान अजमेरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। फिर उनसे पता चला कि, मुंबई में किसके पास से ड्रग खरीदी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+