अब तक 101 अहमदाबादी दे चुके हैं कोरोना को मात, 24 घंटों में यहां 29 मरीज ठीक हुए

अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में कोरोना वायरस से कोहराम मचा हुआ है। यहां 1600 से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। गुरुवार को एक राहत भरी खबर यह आई कि, ठीक हुए मरीजों की संख्या भी 100 पार चली गई। अब तक 67 लोग जान भी गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, बुधवार-गुरुवार के 24 घंटों की अवधि में शहर के 29 मरीजों को ठीक किया गया। उसके बाद शुक्रवार को भी कुछ मरीजों की हालत सुधरी।

Covid 19 update: More than 100 patients beat coronavirus till now at Ahmedabad

अहमदाबाद शहर के सिविल अस्पताल की ओर से बताया गया कि, गुरुवार को इस अस्पताल के 18 लोगों को छुट्टी दे दी गई। जबकि महानगरपालिका संचालित सरदार वल्लभभाई पटेल (एसवीपी) अस्पताल से 11 को छुट्टी दी गई है। महानगरपालिका आयुक्त विजय नेहरा ने बताया कि शहर मेें इस वायरस से संक्रमित हुए लोग अब तेजी से ठीक हो रहे हैं जो अच्छे संकेत हैं। गुरुवार तक शहर के अस्पतालों से 101 लोग कोरोना वायरस को मात देकर अपने घरों पर पहुंच चुके हैं।

Covid 19 update: More than 100 patients beat coronavirus till now at Ahmedabad

नेहरा ने यह भी कहा कि, तेजी से हो रही रिकवरी से अब अस्पताल, एवं कोविड केयर सेंटरों का बोझ कम होगा। हालांकि, अभी इस एक शहर में ही एक हजार से ज्यादा कोरोना मरीज हैं। यहां राज्य के कुल मरीजों के आधे से भी ज्यादा मरीजों का उपचार किया जा रहा है। बहरहाल, कोरोना वायरस को लेकर अहमदाबाद से राहत प्रदान करने वाली बात यही है कि, यहां 101 अहमदाबादी कोरोना को मात दे चुके हैं। उन्होंने कोरोना से लड़ाई जीत ली है और पूरी तरह से स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी भी दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+