अहमदाबाद में 5 दिनों के भीतर 124 कोरोना संक्रमितों की जान गई, राज्य की 74% मौतें यहीं हुईं

अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर बरस रहा है। यहां 5 दिनों के भीतर 124 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। राज्य में अब तक हुईं कुल 368 मौत का 74 प्रतिशत यही है। आने वाले हर नए दिन इस शहर में मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते दिन 39 मरीजों ने दम तोड़ा। जबकि, पूरे गुजरात में कोरोना से मरने वालों की संख्या 49 थी।

Covid-19 cases ahmedabad live: 145 people dead in last five days due to coronavirus

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद में कोरोना का पहला मरीज 17 मार्च 2020 को पाया गया था। इसके बाद गत 52 दिनों में कोरोना के संक्रमण वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि के साथ ही मौत की संख्या भी सतत बढ़ती गई। पूरे गुजरात में 5 मई तक कोरोना पॉजिटिव केसेस की कुल संख्या 6245 हो गई। जिनमें से 4425 मामले केवल अहमदाबाद में ही दर्ज हुए। यानी गुजरात में कोरोना से सबसे ज्यादा खराब स्थिति अहमदाबाद शहर की ही है।

इस जिले में हर 8 मिनट पर मिल रहा एक नया मरीज
अहमदाबाद में अब प्रति 8 मिनट पर कोरोना का नया मामला सामने आ रहा है। यह शहर देश के उन टॉप-5 शहरों में से एक है, जहां कोरोना के संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें हुईं हैं। मरीजों की संख्या के मामले में यह गुजरात में ही पहला नहीं, अपितु देश में भी दूसरे नंबर पर खड़ा है। मुंबई देश में पहले नंबर पर है, जहां कोरोना से 400 से ज्यादा मौतें दर्ज हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+