OMG!सगी बहनों के पतियों को हो गया प्यार, बीवियों को छोड़ बन गए गे कपल

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां की दो सगी बहनों के पतियों को आपस में प्यार हो गया और दोनों ने अपनी पत्नियों को छोड़कर आपस में रहना शुरू कर दिया। दरअसल रिश्तेदार बनकर मिलने के बाद दोनों के बीच समलैंगिक रिश्ता बन गया। इसके बाद उन्होंने साथ रहने का फैसला किया।

gay

टीओआई की खबर के मुताबिक दोनों ने अपनी-अपनी पत्नियों को छोड़ एक अलग घर में रहने लगे। पतियों की इस करतूत से परेशान दोनों ही बहनों ने पुलिस में इस की शिकायत की और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

इन सेक्टर्स में जॉब्स करने वाली महिलाएं अपने पार्टनर को देती हैं धोखा

रिपोर्ट के मुताबिक बड़ी बहन की शादी 2010 में एक बिजनेसमैन से हुई थी, जबकि साल 2013 में छोटी बहन की शादी हुई। छोटी बहन की शादी के बाद दोनों साढ़ू एक दूसरे के प्रति आकर्षित होने लगे। बड़ी बहन के पति ने छोटी बहन के पति के साथ समलैंगिक रिश्ते बना लिए। करीब डेढ़ साल तक दोनों ने अपने संबंधों को छुपाए रखा, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी पत्नियों को छोड़कर एक साथ रहना शुरू कर दिया।

जिसके बाद दोनों बहनों ने पुलिस में इस बात की शिकायत की। पुलिस से मदद न मिलने के बाद दोनों बहनों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। दोनों ने अपने पतियों पर घरेलू हिंसा एक्ट 2005 के तहक केस दर्ज कराया। दोनों बहनों ने कोर्ट से आग्रह किया है कि कोर्ट उन्हें अपने पतियों से जीवन यापन और आश्रय के लिए पैसे देने का निर्देश दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+