सामान्य से दोगुना है बच्ची का सिर, मां-बाप के पास नहीं ऑपरेशन के पैसे

चार माह की जया की जिंदगी ऑपरेशन के बाद ही बच सकती है लेकिन वो गरीब हैं और उनके पास इस मंहगे ऑपरेशन के लिए पैसे नहीं हैं।

वलसाड़। गुजरात के वलसाड़ में इन दिनों एक बच्ची चर्चा का विषय बन हुई है। चार माह की बच्ची के चर्चे की वजह उसका सिर है। बच्ची का सिर सामान्य से दो से तीन गुना बड़ा है। ऐसे में जो इस बच्ची को देखता है, वो हैरत से बस इसे देखता रह जाता है। बच्ची के मां-बाप के अनुसार, चार माह की जया कुछ दिन की मेहमान है क्योंकि उसकी जिंदगी ऑपरेशन के बाद ही बच सकती है लेकिन वो गरीब हैं और उनके पास इस मंहगे ऑपरेशन के लिए पैसे नहीं हैं।

समान्य से दोगुना है बच्ची का सिर, मां-बाप के पास नहीं ऑपरेशन के पैसे

डॉक्टरों का कहना है कि जया को एक खास बीमारी है, जिसमें सिर का आकार बहुत ज्यादा होता है। डॉक्टर के मुताबिक जया के सिर की हड्डी 71 सेमी की है, जबकि सामान्य बच्चे की 31 सेमी होती है। जया के पिता भावेश एक किसान हैं, वो कहते हैं कि बेटी को बचाने के लिए जितना पैसा चाहिए, उतना वो चाहकर भी नहीं जुटा पाएंगे। उन्होंने कहा कि वो हर कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऑपरेशन की रकम वो अपनी संपत्ति बेचकर भी नहीं जुटा सकते।

चार माह की जया के पिता का कहना है कि वो कई लोगों से बच्ची की मदद को कह रहे हैं क्योंकि वो अपनी आंखों के सामने बेटी को मरते नहीं देख सकते। जया को देखने वाले डॉक्टर कहते हैं कि उसको जल्दी से जल्दी इलाज की जरूरत है नहीं तो फिर उसका बचना मुश्किल है। वो कहते हैं कि दिमाग इस बोझ को सह नहीं पाएगा जो कि बच्ची के लिए खतरनाक होगा। बच्ची के मां-बाप उसके इलाज के लिए परेशान हैं, तो वहीं उसकी विशेष देखभाल भी करनी पड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+