मोदी के गढ़ में रोड शो कर, चुनौती पेश करेंगे केजरीवाल

Arvind Kejriwal's road show and rally in Ahmedabad
अहमदाबाद। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी के गुजरात में किये गये विकास के दावों को नकारने के बाद आज अरविंद केजरीवाल अहमदाबाद में रोड शो और रैली करेंगे। केजरीवाल ने कल मोदी से गुजरात के विकास के संबंध में सवाल पूछे थे और कहा था कि गुजरात में आम आदमी का नहीं बल्कि बड़े बड़े उद्योगपतियों का विकास हुआ है।

वह कल मोदी से मिलने के लिए उनके गांधीनगर स्थि‍त दफ्तर भी गये थे लेकिन मोदी ने उन्‍हें मिलने का वक्‍त नहीं दिया। केजरीवाल पिछले तीन दिनों से गुजरात में हैं और आज उनकी गुजरात यात्रा का अंतिम दिन है। केजरीवाल ने पिछले शनिवार को कानपुर में हुई रैली में कहा था कि मैं गुजरात जाऊंगा और मोदी के विकास दावों को देखूंगा।

बताया जा रहा है कि केजरीवाल उसी सीट से चुनाव लड़ेंगे जहां से मोदी चुनाव लड़ेंगे। इसलिए वह मोदी को विशेष रूप से निशाना बना रहे हैं। केजरीवाल ने गुजरात के विकास के संबंध में मोदी से 16 सवाल भी पूछे जिस पर अभी तक भाजपा के किसी नेता ने प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पिछले दिनों अरूण जेटली ने एक चैनल पर कहा था कि केजरीवाल सिर्फ लोकप्रियता की राजनीति कर रहे हैं, उनका कोई एजेंडा नहीं है। वह दिल्‍ली में बेहतर प्रशासन देने में कामयाब नहीं रहे हैं। अब देश भर में भी अराजकता उत्‍पन्‍न कर देना चाहते हैं। जेटली के अनुसार भाजपा का भ्रष्‍टाचार से लड़ने का 'गवर्नेंस मॉडल' है, जबकि केजरीवाल का 'अनार्की मॉडल' है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+