कोरोना के कहर के बीच अहमदाबाद में 25 मई से उड़ेंगे जहाज, ऐसा होगा फ्लाइट्स का किराया

अहमदाबाद। कोरोना महामारी से देश के सबसे प्रभावित शहरों में से एक अहमदाबाद में 25 मई से विमान सेवा शुरू की जा रही है। यह फैसला केंद्र सरकार के आदेश के बाद लिया गया है। सिविल एविएशन मिनिस्टी द्वारा चरणबद्ध एयरलाइंस सर्विस शुरू किए जाने पर अहमदाबाद एयरपोर्ट से भी विमान उड़ान भरते नजर आएंगे। इसके लिए, फ्लाइट की दूरी के आधार पर फ्लाइट के किराए के लिए सेक्टर क्लास तय किए गए हैं। इन सेक्टर क्लास की संख्या बहरहाल 6 है।

amidst covid-19 lockdown, Air service started from Ahmedabad from May 25, Six sector classes fixed for the fare

इन शहरों की फ्लाइट्स ले सकेंगे लोग
एक अधिकारी ने बताया कि, फ्लाइट के किराए को A से G के अनुसार 6 सेक्टर क्लास में विभाजित किया गया है। सरकार द्वारा ट्रेन सेवा शुरू करने के फैसले के बाद अब एयरलाइंस सेवा भी इसी तरह बहाल होगी। कुछ शर्तों के साथ आप फ्लाइट्स पकड़ सकेंगे। जिन शहरों में विमान सेवा शुरू होने वाली है, उनमें अहमदाबाद के अलावा इंदौर, गोवा, मुम्बई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता शामिल हैं। इन सभी में 25 मई से चरणबद्ध एयरलाइंस सेवा का लोग लाभ ले सकेंगे।

amidst-covid-19-lockdown-air-service-started-from-ahmedabad-from-25-May

किस क्लास का कितना होगा किराया?
एक पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट के किराए को A से G के अनुसार 6 सेक्टर क्लास में रखा गया है। जिनमें से A क्लास का किराया कम से कम 2 हजार और G क्लास का किराया कम से कम 6500 से शुरू होगा। यह किराया अधिक से अधिक 18600 तक होगा अहमदाबाद से फ्लाइट के आवागमन के लिए B क्लास में कम से कम किराया 2500 एवं अधिक से अधिक किराया 7500 रुपए होगा। अहमदाबाद से भोपाल, जयपुर एवं मुम्बई की उड़ान भी भरी जा सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+