Air India Passenger Name List: अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 241 यात्रियों की मौत, एक जिंदा बचा
Plane Crash Ahmedabad: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास मेघाणी नगर इलाके में 12 जून 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार 241 लोगों की मौत हो गई है। एक यात्री जिंदा बचा। अभी तक 204 शव बरामद कर लिए गए हैं। न्यूज़ एजेंसी AP ने गुजरात पुलिस में अहमदाबाद कमिश्नर जीएस मलिक के हवाले से इस बात की पुष्टि की है। मरने वालों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। हालांकि अभी मरने वाले की पुख्ता संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
Air India Passenger Name List: विमान में कहां के कितने लोग सवार थे?
एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के इस क्रैश में कुल 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिकों की मौत हुई है। इसके अलावा फ्लाइट में 7 पुर्तगाली, 1 कनाडाई नागरिक, 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर सवार थे। यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी।

विजय रूपाणी की मौत की पुष्टि
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत की पुष्टि भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर की थी, हालांकि कुछ ही देर बाद उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी। विमान हादसे के बाद विजय रूपाणी की विमान टिकट और अहमदाबाद एयरपोर्ट बोर्डिंग पास की जानकारी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। रूपाणी विमान में सीट नंबर 2D पर सवार थे।

अहमदाबद विमान हादसा कैसे हुआ?
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने 12 जून 2025 की दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर लंदन के लिए उड़ान भरी थी। 625 फीट की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद, 1 बजकर 40 मिनट पर विमान में तकनीकी खराबी आ गई और वह अहमदाबाद एयरपोर्ट की दीवार, एयर कस्टम कार्गो ऑफिस और रेजिडेंट डॉक्टरों के छात्रावास से टकराकर क्रैश हो गया।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अहमदाबाद पुलिस ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में घायल हुए 25 लोगों की सूची जारी की है। गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा, "अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र उस क्षेत्र में स्थित हैं जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घायलों में से लगभग 50 को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है।"

हादसे के वक्त छात्रावास में अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के 50-60 डॉक्टर मौजूद थे, जिनमें से 15 के घायल होने की खबर सामने आई है। हासदे के बाद विमान में भीषण आग लग गई थी, जिससे दुर्घटनास्थल के आस-पास के पेड़-पौधे भी जलकर राख हो गए और विमान का आगे का हिस्सा एक बिल्डिंग में जा घुसा। हादसा आबादी क्षेत्र में हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications