दिल्ली की हार का असर अमित शाह की बेटे की शादी पर
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार का असर केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि गुजरात में भी हुआ है। भाजपा की शर्मनाक हार का इफेक्ट पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के घर पर भी पड़ा है। अमित शाह के बेटे की शादी जो धूम-धाम से होने वाली थी सादे तरीके से निपटानी पड़ी।

अमित शाह के बेटे जय शाह और उनके कॉलेज की दोस्त रिषिता पटेल की शादी आज अहमदाबाद में थी। दिल्ली की हार का ऐसा इफेक्ट पड़ा की जय की घोड़ी पर सवार होने की रस्म कैंसल कर दी गई तो बैंड बाजे वालों को भी वापस भेज दिया गया।
हार के बाद शादी छोड़कर शाह भाजपा नेताओं के साथ बैठकों में व्यस्त हो गए। शादी के मंडप के पास ही वीवीआईपी रूम में शाह ने राजनाथ सिंह, आनंदीबेन पटेल, पीयूष गोयल और राजीव प्रताप रूड़ी जैसे बड़े नेताओं के साथ बैठक की। हार के कारण मेहमानों का मूंह भी उतरा रहा। ना बैंड बाजा बजा और ना गीत-संगीत। शादी को सादे तरीके से निपटाया गया। शादी के बाद 12 फरवरी को रिशेप्स का कार्यक्रम रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications