कार में मिला गाय का बछड़ा, पीट-पीटकर ली युवक की जान

अहमदाबाद। 29 वर्षीय एक शख्स की कथित गौ-रक्षकों ने चार दिन पहले पिटाई कर दी, जिसकी इलाज के दौरान अहमदाबाद के एक अस्पताल में मौत हो गई।

beat

13 सितंबर को अहमदाबाद में हुआ था हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बावजूद भी कथित गौ-रक्षकों का तांडव थमता नहीं दिख रहा है। ताजा मामला गुजरात के अहमदाबाद जिले का है, जहां एक शख्स की कथित गौ-रक्षकों ने इस कदर पिटाई कर दी उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। चार दिनों तक उसका इलाज चलता रहा और आखिर में ये शख्स अपनी जिंदगी जंग हार गया।

पूरा मामला 13 सितंबर का है। पुलिस ने बताया कि 13 सितंबर की रात को मोहम्मद अयूब अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे। उनके साथ एक और शख्स समीर शेख भी थे।

बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी में एक गाय और एक बछड़ा था। हाइवे पर अचानक ही उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। जिसमें बछड़े की मौत हो गई जबकि गाय बच गई।

गौ-रक्षकों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत

इसी दौरान वहां मौजूद लोगों का एक समूह उनके पास पहुंचा। उन्होंने गाड़ी में गाय और बछड़े को देखा तो आग बबूला हो गए। नाराज लोगों ने मोहम्मद अयूब पर हमला कर दिया। जिसमें मोहम्मद अयूब को गंभीर चोटें आई। हमलावर कथित गौ-रक्षक बताए जा रहे हैं।

इस बीच वहां पुलिस पहुंच गई और किसी तरह से मोहम्मद अयूब को बचाकर अस्पताल ले गई। वहीं समीर शेख को एक पुलिसकर्मी ने ही बचाया। दूसरी ओर हंगामा कर रहे लोगों का आरोप था कि ये लोग गाय और बछड़े को मारने के लिए ले जा रहे थे।

इस बीच मोहम्मद अयूब और समीर शेख के खिलाफ तीन गौ-रक्षकों ने जानवरों को गैरकानूनी ढंग से परिवहन की शिकायत भी दर्ज कराई है।

हालांकि मोहम्मद अयूब के परिजनों का कहना है कि ये शिकायत हमला करने वालों ने ही दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले के तफ्तीश की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+