90 वर्ष के बुजुर्ग को है पत्नी की तलाश, बच्चों को सिर्फ पैसों में दिलचस्पी
अहमदाबाद। एक उम्र के बाद आपको अपने परिवार, बच्चे और आस-पास के लोगों के सहयोग की दरकार होती है। लेकिन बुजुर्ग होना इस सहयोग की राह में सबसे बड़ी बाधा बन जाती है।
2016 में विवाह के शुभ मुहूर्त

गुजरात में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां 90 वर्ष के बुजुर्ग अपने लिए दूसरी पत्नी की तलाश कर रहे हैं। उनकी पत्नी की मृत्यु पिछले कुछ साल पहले हो गयी। बैंक में नौकरी करने वाले बुजुर्ग की पत्नी का निधन रिटायरमेंट के 25 साल बाद हो गया था। बुजुर्ग के दो बेटी और दो बेटे है।
अपनी ही बेटी के घर यह रहते हैं और हर महीने 16000 हजार रुपए देते हैं। इसके साथ यह बुजुर्ग अपने बेटे को खाने के लिए 6000 रुपए देते हैं। इन सब हालात के बीच उन्होंने एक संस्था को अपने लिए पत्नी की तलाश करने के लिए संपर्क किया है।
वह किसी भी उम्र की महिला से विवाह करने को तैयार हैं। बुजुर्ग का कहना है कि उनके बच्चों की सिर्फ उनके पैसों में दिलचस्पी है। लिहाजा मैंने फिर से विवाह करने का फैसला लिया है, ताकि मैं अपने जीवन के आखिरी समय बेहतर बिता सकूं।












Click it and Unblock the Notifications