25 साल छोटी महिला पर आया 64 वर्षीय बूढ़े का दिल, घर आकर बोला- चलो वेलेंटाइन मनाएं, लेकिन..
25 साल छोटी महिला पर आया 64 साल के बूढ़े का दिल, घर के बाहर आकर बोला- चलो वेलेंटाइन मनाएं, लेकिन..
अहमदाबाद. गुजरात में 64 साल के एक वृद्ध को अपने से 25 साल छोटी महिला को प्रपोज करना महंगा पड़ गया। उसने महिला को घर के नीचे से फोन किया कि चलो, वैलेंटाइन-डे मनाएं। महिला को उसकी बात रास नहीं आई और पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने आकर आरोपी वृद्ध को पकड़ लिया। वृद्ध को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिली।

बूढ़े को महंगा पड़ा 'इजहार-ए-इश्क'
घटना अहमदाबाद के निकट वस्त्राल की है, जहां 13 फरवरी की दोपहर महेश मोदी नामक शख्स ने 39 साल की महिला से 'इजहार-ए-इश्क' कर दिया। महिला को वह बुरा लगा। महेश की हरकतों से महिला इस कदर परेशान हुई कि, रोने लगी। महिला की बेटी ने मां से रोने का कारण पूछा, तब मां ने सारी घटना बताई। फिर, बेटी ने महेश को खूब खरी-खोटी सुनाई।

25 साल छोटी महिला को पीछे पड़ा था
मामला पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि, आरोपी महेश मोदी काफी दिनों से महिला के पीछे पड़ा हुआ था। महिला जब अपने पति और संतान के साथ अमराईवाड़ी में रहती थी, तो वहीं महेश मोदी रहता था। कुछ समय बाद महिला अपने पति के साथ वस्त्राल में आकर रहने लगी। उनकी देखा-देखी महेश भी वस्त्राल आ गया और उनके घर के पास ही मकान ले लिया।

फिर, घर भी पहुंच गया और कहने लगा..
महिला का कहना है कि, वेलेंटाइन वीक के दौरान महेश ने हमारे घर के आस-पास खूब चक्कर काटे। 13 फरवरी की दोपहर तो वह घर ही आ गया और अनुचित मांग की। मैं घबरा गई और मैंने चले जाने को कहा। दूसरे दिन वह फिर घर के पास गया और वहीं से फोन किया कि चलो वेलेंटाइन डे मनाते हैं। उससे मुझे बहुत मानसिक पीड़ा पहुंची।'












Click it and Unblock the Notifications