खेलते-खेलते ग्राउंड में खड़ी कार में चढ़ गया बच्चा, लोगों ने देखा- अंदर फंसकर थम चुकी थीं उसकी सांसें

गांधीनगर। गुजरात में अहमदाबाद स्थित एक प्ले ग्राउंड में खड़ी कार में एक पांच साल का बच्चा फंस गया। वह खेलते-खेलते उसमें चढ़ गया था। कुछ देर बाद जब लोग उसके पास पहुंचे तो पाया कि उसकी सांसें थम चुकी थीं। लोगों ने कार का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक, बच्चे की मौत सांस रुक जाने की वजह से हुई। जिस कार में वह चढ़ा, वो काफी पुरानी थी।

कई साल से बंद पड़ी जिस कार में खेलते थे बच्चे, उसी में हो गई मौत

कई साल से बंद पड़ी जिस कार में खेलते थे बच्चे, उसी में हो गई मौत

संवाददाता के अनुसार, बापूनगर के पास हीरावड़ी में पाइल प्लाजा के पास कुछ साल से एक कार बंद पड़ी हुई थी। जो कि पायल प्लाजा अपार्टमेंट की मिश्रित दीवार के पास एक लाल रंग की एस्टीम कार थी। साला सूबेदार और अंकिता सूबेदार अपने 7 साल के गगन और 5 साल के अक्षय के साथ उसी इलाके में रहते थे। एक दिन वे अपनी नौकरी पर गए तो उनके पीछे घर पर रह गए उनके दोनों बच्चें उसी कार के पास खेल रहे थे। कार का दरवाजा खुला होने की वजह से इस इलाके के बच्चे उसमें खेलने लगे। दोपहर के दो बजे गगन और अक्षय दोनों भाई कार से घर लौट आए और भोजन किया। उसके बाद गगन घर पर था और अक्षय फिर खेलने कार के अंदर चला गया। गगन ने भाई को ढूंढा, लेकिन वह उसे नहीं मिला। देर शाम को घर आये अपने मम्मी-पापा को गगन ने बताया कि, भाई अक्षय घर पर नहीं आया है।

..फिर सभी लोग उस कार के पास पहुंचे

..फिर सभी लोग उस कार के पास पहुंचे

जिसके बाद परिजनों ने अक्षय की तलाश शुरू कर दी। तब अचानक गगन ने बताया कि वे उस बंद पड़ी कार में खेलने जाते हैं, वहीं देखा जाय तो पता चल सकता है। इस पर सभी लोग उस कार के पास पहुंचे। वहां पहले तो कार का दरवाजा नहीं खुला फिर उसे तोड़कर देखा तो अंदर अक्षय पड़ा मिला। उसकी आवाज रुक गई थी। वे लोग उसे अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने कहा कि वह तो मर चुका है। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को कुछ नहीं बताया।

पुलिस मौत की घटना की जांच कर रही

पुलिस मौत की घटना की जांच कर रही

हालांकि, बाद में बापूनगर पुलिस ने एक अर्जी दाखिल कर घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि, कई सालों से वह कार एक जगह खड़ी थी। बच्चे उसमें खेल रहे थे, क्योंकि कार का दरवाजा खुला था। इस घटना के बाद, मालिक ने अन्य बच्चों की सुरक्षा के लिए कार वहां से हटा दिया है। पुलिस बच्चे की मौत की घटना की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+