34 साल की तलाकशुदा महिला को 19 साल के प्रेमी ने दी धमकी- मुझसे शादी नहीं की तो मार दूंगा

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद की एक महिला का पति से तलाक हो गया था। पति से तलाक लेने के बाद वह अपने 13 साल के बेटे के साथ रहने लगी। इसी दौरान महिला का अपने बेटे के उम्र के किशाेर से प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। दोनों के बीच करीब 4 साल तक अफेयर रहा। जब वह किशोर 19 साल का हो गया, तब उसने महिला पर शादी के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। साथ ही यह धमकी भी देनी शुरू कर दीं। उससे तंग आकर महिला ने आखिर में पुलिस की शरण लीं। थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक वह लड़का कहता है, 'मुझसे शादी करो नहीं तो मार डालूंगा'

19 year old lover gives threats to a 34 year old woman for marry

संवाददाता के अनुसार, पुलिस ने उस लड़के को अरेस्ट कर लिया है। उसके मोबाइल फोन से उक्त महिला के कई वीडियो मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। उसने अभी जमानत ले ली है। पीआई एम.एम. जाडेजा का कहना है कि महिला ने वस्त्रापुर पुलिस थाने शिकायत दर्ज कराई थी। 34 वर्षीय महिला तनुष्का बेन (बदला हुआ नाम) ने 2004 में लव मैरिज की थी। 2016 में उसने पति से तलाक ले लिया था।

19 year old lover gives threats to a 34 year old woman for marry

पति से अलग होने के बाद तनुष्का बेन अपने बेटे के साथ रहते हुए एनजीओ को अपनी सेवाएं देने लगी। यहीं, वह भावनगर में रहने वाले गौरांग मेहता (19) के सम्पर्क में आई। उस समय गौरांग 15 साल का था। दोनों के बीच प्यार पनपने लगा। फिर, जब वह 19 साल का हुआ, तो गौरांग ने उस पर शादी के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। आखिर में तनुष्का ने पुलिस की मदद ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+