गर्लफ्रेंड को खुश करने में युवक गया जेल, आप भी हो जाएं सतर्क, सावधानी से करें ऑनलाइन ट्रांजेक्शन
Do online transactions carefully: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। आगरा जनपद में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए 25 हजार रुपए की खरीदारी कर दिया।
खरीदारी करने के बाद वह फर्जी मोबाइल एप्लीकेशन द्वारा दुकानदार को ऑनलाइन पेमेंट सक्सेसफुल का मैसेज दिखा दिया। मैसेज दिखाने के बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर वहां से निकल गया। काफी देर तक इंतजार किए जाने के बाद भी खाते में जब रुपए नहीं आए तो दुकानदार परेशान हो गया।

परेशान दुकानदार द्वारा इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस खोजबीन में जुटी और अंत में पुलिस उस युवक तक पहुंच गई। उसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए।
अब आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
दरअसल, आगरा जनपद के तेज नगर की रहने वाली सिमरन कमला नगर बाजार में रेडीमेड की दुकान चलती हैं। सिमरन का कहना है कि 21 अक्टूबर को उसकी दुकान पर एक युवक और एक युवती आए थे। दोनों ने कपड़े और आर्टिफिशियल जेवरात तथा अन्य सामानों की खरीदारी की।
सिमरन का कहना है कि 25 हजार रुपए की खरीदारी करने के बाद उन लोगों द्वारा ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कहा गया। इस पर सिमरन ने अपना कर कोड दिखाया जिस पर उक्त युवक ने पैसा ट्रांसफर होने की बात कही और मोबाइल में ऑनलाइन पेमेंट सक्सेसफुल का मैसेज भी दिखाया।
मैसेज दिखाने के बाद वह युवक अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर वहां से चला गया। सिमरन का कहना है कि काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी उसके अकाउंट में रुपए नहीं आए। परेशान होकर सिमरन द्वारा इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई।
शिकायत के बाद जब पुलिस जांच पड़ताल की तो सीसीटीवी में दोनों दिखाई दिए। पता चला कि दोनों स्कूटी से आए थे। इस दौरान अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर स्कूटी की नंबर मिल गई और फिर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।
फर्जी ऐप से दिया था धोखा
इस मामले में पुलिस ने कारगिल पेट्रोल पंप के समीप अर्जुन नगर निवासी शिवम गहलोत को गिरफ्तार किया। शिवम के पास से पुलिस ने आर्टिफिशियल जेवरात कपड़े मोबाइल पर्स और स्कूटी भी बरामद की। पूछताछ में शिवम ने पुलिस को बताया कि दिवाली पर उसकी गर्लफ्रेंड खरीदारी करना चाहती थी।
ऐसे में वह अपनी गर्लफ्रेंड को कमला नगर में स्थित दुकान पर ले गया और वहां पर खरीदारी कराया। युवक ने बताया कि मोबाइल में एक फर्जी ऐप के माध्यम से उसने दुकानदार का नाम और ऑनलाइन सक्सेसफुल का मैसेज बनाकर दुकानदार को दिखा दिया था और ठगी की थी। फिलहाल आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस द्वारा उसे जेल भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications