छह महीने तक मां के कंकाल के साथ रह रही थी महिला, मौत

मामले का पता तब चला जब बीना के पड़ोसियों ने उसके घर से उठ रही बदबू को महसूस किया। जब बदबू लगातार बढ़ती रही और किसी ने दरवाजा भी नहीं खोला तो पड़ोसियों ने पुलिस को उसकी जानकारी दी।

आगरा। शनिवार को आगरा के अर्जुन नगर इलाके में 45 साल की महिला की लाश उसके मकान से बरामद हुई। लाश बुरी तरह सड़ चुकी थी, जिसकी पहचान 45 साल की बीना के रूप में हुई। शाहगंज थाने के एसएचओ सुनील शर्मा ने बताया कि बीना छह महीने से अपनी मां की कंकाल के साथ रह रही थी। बीना की मां की छह महीने पहले मर गई थीं लेकिन उसने उनकी लाश अपने पास ही रखी। पुलिस के अनुसार, बीना अवसाद से जूझ रही थी। पुलिस ने बीना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कई पहलुओं से जांच की जा रही है।

छह महीने तक मां के कंकाल के साथ रह रही थी महिला, मौत

मामले का पता शनिवार को तब चला जब बीना के पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उसके घर से उठ रही बदबू को महसूस किया। जब बदबू लगातार बढ़ती रही और किसी ने दरवाजा भी नहीं खोला तो पड़ोसियों ने पुलिस को उसकी जानकारी दी। पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा और लाश भीतर देखी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि महिला एक टीचर थी और उसकी मां एक रिटायर्ड सरकारी नर्स थी। महिला मां की पेंशन के सहारे रहती थी। फॉरेंसिक एक्सपर्ट का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही बताया जा सकेगा कि महिला की मौत के पीछे क्या वजह है।

अर्जुन नगर में ही दुकान चलाने वाले एक शख्स नीरज इस घटना से काफी खफा दिखे। उन्होंने कहा कि शहरी समाज में आदमी किस कदर अलग-थलग हो गया है, इसका एक नमूना हमें देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि आखिर एक पड़ोसी को इस बात का भी ख्याल नहीं है कि मेरे बराबर में रह रहे लोग ठीक भी हैं या नहीं। मृतक बीना के घर के पास रहने वाले दूसरे लोग भी घटना से हतप्रभ दिखे। वहीं पुलिस का कहना है कि अगर उन्हें पहले जानकारी दी गई होती तो वो मामले को देखते लेकिन लाश जब सड़ गई तब उन्हें पड़ोस के लोगों ने जानकारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+