कमरे में पोछा लगा रही थी महिला, फ्रिज से हाथ टच होते ही हुई मौत

Agra news, आगरा। ताजनगरी आगरा के शमशाबाद थानाक्षेत्र में एक विवाहिता की फ्रिज से करंट लगने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला मंगलवार की सुबह घर के कमरे में पोछा लगा रही थी, इसी दौरान वह फ्रीज से टच हो गई। करंट लगते ही व​ह बेसुध हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया ले जाया गया, लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Woman dies due to current in fridge in agra

दो साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, शमशाबाद क्षेत्र के घड़ी मोहनलाल निवासी राशन वीर की शादी 2 साल पहले थाना शमशाबाद के घड़ी तुरसि निवासी प्रीति के साथ हुई थी। मंगलवार की सुबह प्रीति अपने घर में पोछा लगा रही थी, तभी फ्रिज में करंट आ जाने के कारण महिला को जोर का झटका लग गया।

Woman dies due to current in fridge in agra

क्या कहती है पुलिस

परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन प्रीति ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही विवाहिता के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Woman dies due to current in fridge in agra

गीजर ने ली दो भाइयों की जान

पुणे में एक मामला सामने आया है। यहां एक घर में गैस गीजर के कारण दम घुटने से दो भाइयों की मौत हो गई। बाथरूम में पानी गर्म करने के लिए इस्तेमाल किया गया गीजर काफी तेज गर्म हो गया था। जिसकी वजह से कार्बन मोनॉक्साइड वायु में घुल गई। बाथरूम में दम घुटने से दो भाइयों की मौत हो गई। पढ़ें खबर: स्कूल जाने के लिए दो भाई नहाने गए बाथरूम, 15 मिनट बाद मिली दोनों की लाश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+