'जो पहुंचा वो मुर्गे लेकर भागा', आगरा में हाईवे पर इसलिए लोग लूटने लगे मुर्गे, देखें Video
उत्तर प्रदेश के आगरा फिरोजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को घने कोहरे के चलते 16 वाहनों में टक्कर हो गई। इस दौरान मुर्गो से भरी एक मैजिक भी टकरा का क्षतिग्रस्त हो गई। मैजिक क्षतिग्रस्त होने के बाद लोग घायलों को बचाने की बजाय मुर्गे लूटने लगे।
इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गाड़ियों के लड़ने के बाद क्रेन मंगा कर गाड़ियों को हाईवे से साइड कराया जा रहा है।

वहीं कुछ लोग मैजिक में लड़े मुर्गे मुर्गियों को लेकर भाग रहे हैं। कोई हाथ में लेकर भाग रहा है तो कोई बोर में भरकर। बताया जा रहा है की सूचना मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तब तक राहगीर और आसपास के लोग मुर्गे लूट कर फरार हो गए थे।
बताया जा रहा है कि मैजिक में डेढ़ लाख रुपए के मुर्गे रखे गए थे। मैजिक में मुर्गी रखकर मैजिक चालक उन्हें चिकन शॉप पर पहुंचने के लिए जा रहा था। इस दौरान लोगों द्वारा मुर्गा लूट लिए जाने के साथ ही एक्सीडेंट में घायल होने से कोई मुर्गों की मौत भी हो गई।
यह पूरी घटना आगरा जनपद के ट्रांस यमुना थाना अंतर्गत आगरा नेशनल हाईवे की है। इस बारे में डीसीपी सिटी आगरा द्वारा बताया गया की रात में घने कोहरे के कारण वाहनों में आपस में टक्कर हुई थी। वाहनों में टक्कर होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।
हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया इसके अलावा वाहनों को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हालांकि मुर्गे लूटने के मामले में उनके द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।












Click it and Unblock the Notifications