Up Politics : केशव देव मौर्य का बड़ा बयान, कहा - "अखिलेश यादव गलत लाइन पर जा रहे हैं"
Political Statement On Akhilesh Yadav : महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य का अखिलेश यादव पर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, 'अखिलेश यादव गलत लाइन पर जा रहे है।

राजनीति में बयानबाजी बेहद ही आम बात है। अक्सर देखा गया है कि एक दल का नेता दुसरे दल के नेताओं पर तीखे बयान देता ही रहता है। ताजा मामले में महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य का अखिलेश यादव पर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, 'अखिलेश यादव गलत लाइन पर जा रहे है। मै खुद रामचरित मानस की कुछ चौपाइयों के खिलाफ हूँ। वहीं दूसरी ओर आगरा पहुंचे बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने जोशीले अंदाज में चुनाव को लेकर बसपा की जबरदस्त तैयारी और भाजपा को 2024 में हराने की रणनीति पर बयान दिया।

"सीधे-सीधे धर्म पर टिप्पड़ीं नही कर सकते" - महान दल राष्ट्रीय अध्यक्ष
दरअसल, देश प्रदेश में इस समय रामचरित मानस को लेकर चर्चाओं का बाजार ख़ासा गर्म है। वहीं समाजवादी पार्टी एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य की रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी के बाद बजानबाजी बढ़ती जा रही है। जबकि सपा नेता को अब राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। जिसके बाद बीजेपी समेत अन्य विरोधी दल सपा के इस फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
इसी के चलते महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा है कि, "मै स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान से सहमत नही हूं।" उन्होंने कहा कि "आप सीधे-सीधे धर्म पर टिप्पड़ीं नही कर सकते। अगर आपको किसी चीज से आपत्ति है तो उसे तर्क से समझाइए।" उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा कि 'अगर शूद्र ने वेद पढ़ लिए तो फिर वह शूद्र कहां रहा, वो तो ब्राह्मण हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि "दुर्भाग्य है आज हिंदू धर्म नकली चल रहा है ,सनातन धर्म नकली चल रहा है ,कुछ लोग विदेश से आए जिन्होंने कब्जा कर असली हिदू धर्म को समाप्त कर दिया।" केशव देव मौर्य कहते हैं, "भाजपा को किसी भी सूरत में हराना है, भाजपा सत्ता में नही आनी चाहिए। न ही विधानसभा में और न ही लोकसभा में। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी संविधान को नही मानती, दलित पिछड़ों को नही मानती।

Recommended Video
"किसी राजनेता को धर्म पर नही बोलना चाहिए" - बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष
वहीं बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल 2024 लोक सभा चुनाव को लेकर बसपा की जबरदस्त तैयारी के चलते आगरा में अपने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम उनके स्वागत में देखा गया।
इस दौरान बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर कहा, "बहन जी का जो काम करने का तरीका है, उस पर वो काम कर रही है। सपा और भाजपा की तरह बहिन जी काम नही करती। स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी उन्होंने बोलते हुए कहा कि, "किसी राजनेता को धर्म पर नही बोलना चाहिए। अगर उनको बात करनी है तो देश को लेकर बात करे, भारत देश विभिन्न धर्मों का देश है। किसी भी दल के नेता को धर्म की बात नही करनी चाहिए। स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा की गई टिप्पड़ीं का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि "राजनेताओं को बेरोजगारी, महंगाई, जैसे जमीनी मुद्दों पर बात करनी चाहिए न की धर्म पर उलटे सीधे बयान देने चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications