Agra News: फांसी लगाने जा रही थी किशोरी, देवदूत बनकर पहुंची UP Police, हो रही जमकर तारीफ
UP Agra News: आगरा जिले में एक लड़की अपने परिवार वालों से झगड़े के बाद फांसी लगाकर जान देने जा रही थी। इसी बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गैस सिलेंडर से पीटकर दरवाजा तोड़ दिया और लड़की की जान बचा ली।
UP Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक 15 साल की लड़की अपने परिवार वालों से झगड़े के बाद फांसी लगाकर जान देने जा रही थी। इसी बीच डायल 112 पर सूचना मिलने पर यूपी पुलिस के जवान तुरंत वहां पहुंचे और दरवाजा तोड़कर लड़की को बचा लिया।
जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो दरवाजा नहीं टूट रहा था, इसी बीच अंदर कमरे में बंद लड़की ने अपने गले में फंदा लगा लिया था और लटक गई थी, हालांकि पुलिसकर्मियों ने गैस सिलेंडर मारकर दरवाजा तोड़ दिया तथा दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और लड़की की जान बचा ली।

पुलिस द्वारा लड़की की जान बचाने के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मी किसी देवदूत से कम नहीं हैं। लड़की ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था और कोई कुछ समझ नहीं पा रहा था, इसी बीच पुलिसकर्मी आ गए और गैस सिलेंडर से मारकर दरवाजा तोड़कर उसकी जान बचाई।
दरअसल, यह पूरा मामला आगरा जनपद के हरी पर्वत रिंग रोड चौकी क्षेत्र के एक इलाके का है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात्रि में एक किशोरी का उसके परिजनों से कहासुनी हो गई थी और कहासुनी करने के बाद वह कमरे में प्रवेश करके दरवाजा अंदर से बंद कर दी।
दरवाजा बंद करने के बाद वह फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान देने जा रही थी इसी भी परिवार के लोगों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पीआरवी 4095 पर तैनात हेड कांस्टेबल नितिन कुमार और देवी सिंह तत्काल बताए हुए स्थान पर पहुंचे।
पहुंचने के बाद लोगों ने देखा कि वहां अफरा-तफरी का माहौल है और दरवाजा अंदर से बंद कर किशोरी आत्महत्या करने जा रही है। मौजूद लोग दरवाजा तोड़ने का प्रयास कर रहे थे लेकिन वे सफल नहीं हो पाए थे। इसके बाद पुलिस कर्मी तुरंत गैस सिलेंडर उठाए और उसी से वार करके दरवाजा तोड़ दिए।
दरवाजा तोड़ने के बाद पुलिसकर्मी और परिवार के लोग अंदर प्रवेश किए तो किशोरी फंदा बनाकर लटक चुकी थी। हालांकि परिवार के सदस्यों ने तत्काल युवती का पैर पकड़ लिया और फिर फांसी के फंदे को काट दिया गया। इस तरह पुलिसकर्मियों की सक्रियता के चलते किशोरी की जान बच गई।
पुलिस कर्मियों द्वारा साहसिक कार्य करते हुए किशोरी की जान बचाई जाने के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को देखकर लोग पुलिसकर्मियों की खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं पुलिस आयुक्त डॉ प्रीतिंदर सिंह द्वारा बताया गया कि पीआरवी पर तैनात मुख्य आरक्षी और होमगार्ड को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications