UP News: पत्नी पढ़कर करना चाहती है नौकरी, पति ने पढ़ाने से किया इंकार, शादी होते ही शुरू हो गए झगड़े
UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से पति-पत्नी के बीच के विवाद का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पत्नी का कहना है की शादी करने के बाद वह पढ़ना चाहती है लेकिन उसका पति उसे पढ़ने से रोक रहा है। पति उसे पढ़ाना नहीं चाहता है, ऐसे में दोनों में झगड़े शुरू हो गए।
पति द्वारा शादी हो जाने के बाद पढ़ाई करने से रोकने पर पत्नी पुलिस के पास पहुंच गई। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा तो पति-पत्नी को बुलाकर काउंसलर द्वारा दोनों को समझाया गया। हालांकि दोनों के बीच बात नहीं बन पाई अब अगली तिथि पर दोनों को फिर बुलाया गया है।

शादी से पहले पढ़ाने का किया था वादा
दरअसल, आगरा की रहने वाली ट्रांस यमुना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी 8 महीने पहले सादाबाद के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। युवती का कहना है की शादी से पहले उसने अपने होने वाले पति से कहा था कि वह पढ़ लिख कर नौकरी करना चाहती है।
शादी से पहले उसका होने वाला पति इस बात पर तैयार हो गया था की शादी होने के बाद वह उसे पढ़ाएगा। लेकिन युवती ने आरोप लगाया की शादी होने के बाद अब उसका पति अपने वादे से मुकर गया है और वह उसे पढ़ाना नहीं चाहता है। इस बात से युवती काफी परेशान है।
युवती ने यह भी बताया कि पढ़ाई करने की जिद किए जाने के बाद उसका पति उसे मायके में पहुंचा दिया। पढ़ाई की बात पूछने पर उसका पति कहता है कि यदि पढ़ाई करोगी तो मेरे साथ नहीं रहना है। ऐसे में मायके पहुंचने के बाद पत्नी पुलिस से शिकायत कर दी।
पत्नी द्वारा पुलिस से शिकायत किए जाने के बाद यह मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर ने पति को भी बुलाया उसके बाद दोनों से पूछताछ की गई। पूछताछ में पति ने कहा कि उसके घर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
उसने यह भी कहा कि वह नहीं चाहता है कि उसकी पत्नी पढ़ाई करके नौकरी करे। ऐसे में यदि उसकी पत्नी पढ़ाई करना चाहती है तो वह उसे अपने साथ नहीं रखेगा। फिलहाल पति-पत्नी दोनों को काउंसलर द्वारा काफी देर तक समझाया गया लेकिन मामले का हल नहीं निकला। अब दोनों को अगली तिथि पर बुलाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications