UP News: आखिर मामला क्या है? आगरा में हेलमेट पहनकर ऑटो चला रहा ड्राइवर, देखने वाले भी हैरान!
UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आगरा जिले में एक ऑटो चालक हेलमेट पहनकर ऑटो चला रहा है। जो लोग उसे ऑटो में हेलमेट पहनकर ऑटो चलाते हुए देखते हैं वो हैरान रह जाते हैं।
जब ऑटो में बैठे यात्री और अन्य लोग उससे हेलमेट पहनकर ऑटो चलाने के बारे में पूछ रहे हैं तो वह हेलमेट पहनकर ऑटो चलाने के पीछे की पूरी कहानी बता रहा है। कई लोगों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।

दरअसल, आगरा जनपद के असोफा हॉस्पिटल के पास रहने वाले बलराम नामक युवक का कहना है कि वह 20 साल से आगरा जनपद में ऑटो चला रहा है। उसने बताया कि शुक्रवार को वह सवारियों को बैठाकर टेढ़ी बगिया जा रहा था।
जाते समय रास्ते में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। रोकने के बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मी द्वारा उसके ऑटो का फोटो बनाया गया। उसने मीडिया को बताया कि फोटो बनाने के बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मी के पास वह गया तो फोटो डिलीट करने की एवज में उसे 200 रुपए मांगे गए।
बलराम ने कहा कि उसने ट्रैफिक पुलिस कर्मी को रुपए दे दिए। आगे बढ़ाने के बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आता है कि हेलमेट न पहनने के चलते उसके ऑटो का 1000 रुपए का चालान हो गया है।
ऐसे में वह सवारियों को छोड़कर वापस उस स्थान पर पहुंचा और ट्रैफिक पुलिस कर्मी से सवाल किया। उसने पूछा कि ऑटो में हेलमेट कहां पहना जाता है। उसके बाद पुलिसकर्मी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया लेकिन उसने कहा कि पैसे वापस ले लो।
बलराम का कहना है कि वह पैसे वापस नहीं लिया और वहां से चला गया। जाने के बाद उसने फैसला किया कि अब जब भी ऑटो चलाएगा तो हेलमेट लगाकर चलाएगा। ऐसे में वह हेलमेट लगाकर ऑटो चला रहा है।
उसने यह भी कहा कि जिन ट्रैफिक पुलिस कर्मियों द्वारा ऑटो का चालान बिना हेलमेट का किया गया था उसे बदलकर अब गलत जगह पार्किंग करने को लेकर कर दिया गया है। 1000 की जगह अब 500 रुपए का चालान हुआ है। फिलहाल यह मामला आगरा के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications