अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर अखिलेश ने किया बड़ा ऐलान, बोले- 'सरकार बनने पर..'
अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर अखिलेश ने बाह किया बड़ा ऐलान, बोले- 'सरकार बनने पर..'
आगरा, 06 फरवरी: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को आगरा पहुंचे। यहां लोगों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सपा सुप्रीमो ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर बाह में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। इतना ही नहीं, अखिलेश ने इसके साथ ही वादा किया कि यदि जरूरत पड़ी तो वह बाह को अलग जिला बनाएंगे।

आगरा में बोलते हुए अखिलेश ने कहा, 'आगरा पर्यटन का केंद्र है तो बटेश्वर में धार्मिक पर्यटन महत्व भी कम नहीं है। इस क्षेत्र में विकास की बहुत जरूरत है, इसलिए जरूरत पड़ने पर इसे जिला बनाया जाएगा।' बता दें, बाह विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाला बटेश्वर अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव है। ऐसे में अखिलेश के इस ऐलान को बड़ा दांव माना जा रहा है।
लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि
बाह में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने मंच से सबसे पहले लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। कहा, 'लता मंगेशकर ने तीस हजार से अधिक गीत दिए, जिन्हें आज भी हम उन्हें सुनते हैं। उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके जैसा न कोई है और न होगा। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उनके सम्मान में बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा।'
वो गर्मी निकालने की बात करते हैं, हम नौकरी की
सीएम योगी आदित्यनाथ के गर्मी वाले बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश ने कहा कि 'बाबा (योगी आदित्यनाथ) गर्मी निकालने की बात करते हैं और हम गर्मी और सर्दी निकालने की बात नहीं करते। हम नौजवानों को पुलिस में भर्ती करने की बात करते हैं। उन्हें रोजगार दिलाने की बात करते है।' भाजपा सरकार ने नौजवानों का रोजगार छीनकर उन्हें घर बैठाने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications